/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जनफद मऊ -: पहाड़ीपुर खिरिया की बहू पदमश्री से सम्मानित प्रो. सोनिया नित्यानंद को पुनः मिली बड़ी जिम्मेदारी, 3 वर्ष बढ़ा कार्यकाल Mau1
जनफद मऊ -: पहाड़ीपुर खिरिया की बहू पदमश्री से सम्मानित प्रो. सोनिया नित्यानंद को पुनः मिली बड़ी जिम्मेदारी, 3 वर्ष बढ़ा कार्यकाल
मधुबन। तहसील क्षेत्र के पहाड़ीपुर खिरिया गांव की बहू एवं प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनके उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धियों को देखते हुए जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी/मेडिकल विश्वविद्यालय की कुलपति के रूप में उनका कार्यकाल पुनः तीन वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।

प्रो. सोनिया नित्यानंद के कार्यकाल को चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं संस्थागत विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

उनके कार्यकाल के विस्तार की खबर मिलते ही उनके पैतृक क्षेत्र पहाड़ीपुर खिरिया सहित मधुबन क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

गांव के लोगों का कहना है कि यह केवल पहाड़ीपुर खिरिया की बहू के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे मऊ जनपद के लिए गौरव का विषय है कि गांव की बेटी/बहू देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा शिक्षण संस्थान का नेतृत्व कर रही हैं।

ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रो. सोनिया नित्यानंद को कार्यकाल विस्तार पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना
जनपद मऊ -: ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
मधुबन क्षेत्र के सीताअहिलास गांव निवासी पुलिसकर्मी राहुल कुमार की सोनभद्र में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

राहुल कुमार के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां पुलिस विभाग की ओर से उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत पुलिसकर्मी को अंतिम सलामी दी।

ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले राहुल कुमार की मौत से परिजनों, ग्रामीणों और साथी पुलिसकर्मियों में गहरा शोक है।
जनपद मऊ -: जिलाधिकारी एवं गणमान्य लोगों के साथ स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

जनपद मऊ। में जिलाधिकारी एवं गणमान्य लोगों के साथ स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे माहौल में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना देखने को मिली।
जनपद मऊ -: बुनकरों ने बिजली की फ्लैट रेट व्यवस्था बहाल करने समेत पांच सूत्रीय मांगें उठाईं
मऊ। उत्तर प्रदेश के बुनकर समाज ने प्रदेश सरकार से बुनकर उद्योग को संकट से उबारने और बुनकरों को राहत देने के लिए बिजली की पुरानी फ्लैट रेट व्यवस्था बहाल करने समेत पांच सूत्रीय मांगें उठाई हैं। बुनकरों का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद से बुनकर उद्योग लगातार संकट के दौर से गुजर रहा है। मऊ, आजमगढ़, बनारस, गाजीपुर सहित पूर्वांचल के कई जनपदों में बुनकरों की हालत बेहद खराब है और रोजगार का पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में बुनकर पलायन को मजबूर हैं।

बुनकरों के अनुसार पूर्व में लागू बिजली की पारंपरिक फ्लैट रेट व्यवस्था उनके लिए काफी राहतकारी थी, लेकिन बढ़ी हुई दरों के कारण पावरलूम संचालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बुनकरों ने सरकार से पुरानी व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग की है।

बुनकर समाज की प्रमुख मांगों में बुनकर आयोग का गठन, बुनकरों द्वारा निर्मित कपड़ों एवं उत्पादों के लिए बाजार की व्यवस्था, आधे हॉर्स पावर से चलने वाले पावरलूमों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहन की घोषणा तथा जिन बुनकरों के घरों में ही लूम लगे हैं, उन्हें अलग घरेलू कनेक्शन लेने के लिए बाध्य न करने की मांग शामिल है।

बुनकरों ने यह भी मांग की है कि योजना के तहत आवश्यकता पड़ने पर बुनकरों को उनके परिसर में निःशुल्क घरेलू कनेक्शन तथा 300 यूनिट प्रतिमाह तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाने और घटाने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, ताकि विभागीय चक्कर लगाने से बुनकरों को राहत मिल सके।

बुनकर समाज ने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए उचित शासनादेश जारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुनकर उद्योग को राहत मिलने से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी बचाई जा सकेगी और पूर्वांचल के परंपरागत बुनकरी उद्योग को पुनः मजबूती मिलेगी।
जनपद मऊ -सावन के दूसरे सोमवार पर जिलाधिकारी ने प्रमुख शिव मंदिरों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
सावन मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के साथ जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों का निरीक्षण कर जलाभिषेक एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने नौसेमर स्थित 12 दुवरिया मंदिर, कोपागंज स्थित शिव मंदिर, मोहम्मदाबाद गोहना स्थित देवलास मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं के आवागमन, कतार व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिरों के व्यवस्थापकों, पुलिस अधिकारियों तथा जिला प्रशासन के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखने, भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने तथा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराएं।
पंचायत कार्यालय में डबल ताला लगाने का मामला, सचिव पर मनमानी का आरोप
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के सिकड़ीकोल गांव में पंचायत कार्यालय में कथित रूप से डबल ताला लगाए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलशन नई ने पंचायत सचिव रामचन्द्र यादव पर मनमानी और दबंगई करने का आरोप लगाया है।

प्रधान प्रतिनिधि का आरोप है कि सचिव और ग्राम प्रधानों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते सचिव द्वारा पंचायत कार्यालय में दो ताले लगाए गए, जिससे कार्यालय के संचालन और ग्रामीणों से जुड़े कार्यों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान लिया है। सीडीओ ने बताया कि सचिव के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पंचायत कार्यालय में डबल ताला लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों में भी चर्चा बनी हुई है। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
मऊ -: आज बारहदुआरिया शिव मंदिर, नौसेमर घाट पर मऊ जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक  का आगमन हुआ
नौसेमर | बारहदुआरिया शिव पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात मंदिर परिसर एवं घाटों का निरीक्षण किया।

इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं से उन्हें अवगत कराया।

आशा है कि अधिकारियों के निरीक्षण से मंदिर एवं घाट की व्यवस्थाओं में और सुधार होगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
जनपद मऊ -: सफाई व्यवस्था को लेकर MIM कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में जताई नाराजगी, अनवरत धरने की चेतावनी
मऊ। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर MIM कार्यकर्ता मुंनवर अली नगर पालिका परिषद पहुंचे। उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग उठाई।

मुंनवर अली ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर में सफाई व्यवस्था को जल्द सुदृढ़ नहीं किया गया तो MIM कार्यकर्ताओं द्वारा अनवरत धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।
जनपद मऊ -: रामपुर साइबर टीम ने बरामद किया गुम मोबाइल, वास्तविक मालिक को किया सुपुर्द
मऊ। थाना रामपुर की साइबर टीम ने पूर्व में गुम हुए करीब 8 हजार रुपये कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन में साइबर फ्रॉड की रोकथाम और जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेशदत्त मिश्रा और थानाध्यक्ष रामपुर सुनील कुमार सरोज के नेतृत्व में साइबर टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, आवेदक राजकुमार पुत्र मुंशी प्रसाद निवासी काठतरांव, थाना रामपुर, मऊ का मोबाइल फोन पूर्व में गुम हो गया था, जिसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी।

भारत सरकार के CEIR पोर्टल से प्राप्त ट्रेसबिलिटी के आधार पर साइबर टीम ने POCO C50 मोबाइल बरामद कर सोमवार, 10 अगस्त 2026 को उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया।

साइबर टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उपनिरीक्षक प्रमोद मद्धेशिया, उपनिरीक्षक अनुराधा, कांस्टेबल नीरज शर्मा, कांस्टेबल नीलेश मिश्रा एवं रिजर्व कांस्टेबल विश्वास पाण्डेय।
जनपद मऊ -: रेकवारेडीह में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पति पर घर में न रखने का आरोप
मऊ। रेकवारेडीह क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे घर में नहीं रख रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है।

मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
फिलहाल पुलिस महिला को शांत कर सुरक्षित नीचे उतारने में जुटी है।