जनपद मऊ -सावन के दूसरे सोमवार पर जिलाधिकारी ने प्रमुख शिव मंदिरों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
सावन मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के साथ जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों का निरीक्षण कर जलाभिषेक एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने नौसेमर स्थित 12 दुवरिया मंदिर, कोपागंज स्थित शिव मंदिर, मोहम्मदाबाद गोहना स्थित देवलास मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं के आवागमन, कतार व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिरों के व्यवस्थापकों, पुलिस अधिकारियों तथा जिला प्रशासन के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखने, भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने तथा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराएं।![]()
![]()

सावन मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के साथ जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों का निरीक्षण कर जलाभिषेक एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के सिकड़ीकोल गांव में पंचायत कार्यालय में कथित रूप से डबल ताला लगाए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलशन नई ने पंचायत सचिव रामचन्द्र यादव पर मनमानी और दबंगई करने का आरोप लगाया है।
नौसेमर | बारहदुआरिया शिव पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात मंदिर परिसर एवं घाटों का निरीक्षण किया।
मऊ। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर MIM कार्यकर्ता मुंनवर अली नगर पालिका परिषद पहुंचे। उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग उठाई।
मऊ। थाना रामपुर की साइबर टीम ने पूर्व में गुम हुए करीब 8 हजार रुपये कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया।
मऊ। रेकवारेडीह क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे घर में नहीं रख रहा है।
मऊ। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुम हुए 11 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।
मऊ। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुंशीपुरा स्थित पशु अस्पताल के पास 10 अगस्त, सोमवार को विशेष मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के साथ आवश्यक जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह उपलब्ध कराई जाएगी।
मधुबन। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन गांधी खेल मैदान, पाती रोड, मुरमंचत्पत में किया गया।
Aug 10 2026, 20:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1