/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz पंचायत कार्यालय में डबल ताला लगाने का मामला, सचिव पर मनमानी का आरोप Mau1
पंचायत कार्यालय में डबल ताला लगाने का मामला, सचिव पर मनमानी का आरोप
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के सिकड़ीकोल गांव में पंचायत कार्यालय में कथित रूप से डबल ताला लगाए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलशन नई ने पंचायत सचिव रामचन्द्र यादव पर मनमानी और दबंगई करने का आरोप लगाया है।

प्रधान प्रतिनिधि का आरोप है कि सचिव और ग्राम प्रधानों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते सचिव द्वारा पंचायत कार्यालय में दो ताले लगाए गए, जिससे कार्यालय के संचालन और ग्रामीणों से जुड़े कार्यों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान लिया है। सीडीओ ने बताया कि सचिव के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पंचायत कार्यालय में डबल ताला लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों में भी चर्चा बनी हुई है। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
मऊ -: आज बारहदुआरिया शिव मंदिर, नौसेमर घाट पर मऊ जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक  का आगमन हुआ
नौसेमर | बारहदुआरिया शिव पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात मंदिर परिसर एवं घाटों का निरीक्षण किया।

इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं से उन्हें अवगत कराया।

आशा है कि अधिकारियों के निरीक्षण से मंदिर एवं घाट की व्यवस्थाओं में और सुधार होगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
जनपद मऊ -: सफाई व्यवस्था को लेकर MIM कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में जताई नाराजगी, अनवरत धरने की चेतावनी
मऊ। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर MIM कार्यकर्ता मुंनवर अली नगर पालिका परिषद पहुंचे। उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग उठाई।

मुंनवर अली ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर में सफाई व्यवस्था को जल्द सुदृढ़ नहीं किया गया तो MIM कार्यकर्ताओं द्वारा अनवरत धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।
जनपद मऊ -: रामपुर साइबर टीम ने बरामद किया गुम मोबाइल, वास्तविक मालिक को किया सुपुर्द
मऊ। थाना रामपुर की साइबर टीम ने पूर्व में गुम हुए करीब 8 हजार रुपये कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन में साइबर फ्रॉड की रोकथाम और जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेशदत्त मिश्रा और थानाध्यक्ष रामपुर सुनील कुमार सरोज के नेतृत्व में साइबर टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, आवेदक राजकुमार पुत्र मुंशी प्रसाद निवासी काठतरांव, थाना रामपुर, मऊ का मोबाइल फोन पूर्व में गुम हो गया था, जिसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी।

भारत सरकार के CEIR पोर्टल से प्राप्त ट्रेसबिलिटी के आधार पर साइबर टीम ने POCO C50 मोबाइल बरामद कर सोमवार, 10 अगस्त 2026 को उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया।

साइबर टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उपनिरीक्षक प्रमोद मद्धेशिया, उपनिरीक्षक अनुराधा, कांस्टेबल नीरज शर्मा, कांस्टेबल नीलेश मिश्रा एवं रिजर्व कांस्टेबल विश्वास पाण्डेय।
जनपद मऊ -: रेकवारेडीह में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पति पर घर में न रखने का आरोप
मऊ। रेकवारेडीह क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे घर में नहीं रख रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है।

मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
फिलहाल पुलिस महिला को शांत कर सुरक्षित नीचे उतारने में जुटी है।
मऊ  -: मऊ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुम हुए 11 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
मऊ। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुम हुए 11 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है। बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।
गर्भवती महिलाओं के लिए 10 अगस्त को लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर
मऊ। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुंशीपुरा स्थित पशु अस्पताल के पास 10 अगस्त, सोमवार को विशेष मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के साथ आवश्यक जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर में शुगर और थायराइड की जांच विशेष दरों पर की जाएगी। इसके अलावा नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श, बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) और बीएमआई जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

स्वास्थ्य परिचर्चा के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली, गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
आयोजक डॉ. अलका राय ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
जनपद मऊ -: बसपा के विधानसभा स्तरीय महासम्मेलन में भरत भैया का भव्य स्वागत
मधुबन। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन गांधी खेल मैदान, पाती रोड, मुरमंचत्पत में किया गया।

कार्यक्रम में भरत भैया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के पहुंचने पर बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

भरत भैया के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

महासम्मेलन में संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनाव की तैयारियों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं ने भरत भैया के समर्थन में नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल पर अपनी एकजुटता और उत्साह का प्रदर्शन किया।
जनपद मऊ -: बहुजन समाज पार्टी से भरत भैया प्रत्याशी घोषित, फिर दिखाई अपनी ताकत!
मधुबन विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी से भरत भैया को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

समर्थकों की मौजूदगी और जनसमर्थन के जरिए भरत भैया ने अपनी ताकत का एहसास कराया।

मधुबन विधानसभा में अब चुनावी माहौल और गरमाने के आसार।
कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास प्रतिमा का अनावरण

ए.के. शर्मा बोले—सोलर पार्क से करीब 5 हजार घरों को मिलेगी बिजली, मऊ विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा

मऊ, 8 अगस्त। स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को मऊ में 5 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क का शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय कल्पनाथ राय की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने घोषणा की कि इस सौर ऊर्जा पार्क का नाम स्वर्गीय कल्पनाथ राय के नाम पर रखा जाएगा।

करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली की मैसर्स नेक्सजन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किए जा रहे सोलर पावर प्लांट से स्वच्छ एवं सस्ती बिजली की उपलब्धता बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। ए.के. शर्मा के अनुसार, परियोजना से करीब 5 हजार घरों को बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय ने मऊ के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और जिले के विकास को लेकर उनका स्पष्ट विजन था। वर्तमान सरकार उनके सपनों के मऊ को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।

ए.के. शर्मा ने कहा कि मऊ में सड़क, बिजली, परिवहन, रेलवे और सौर ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने लोगों से विकास की दिशा में आगे बढ़ने और किसी के बहकावे में न आने की अपील की।

राजनीतिक भविष्य पर बोले ए.के. शर्मा—फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

कार्यक्रम के दौरान ए.के. शर्मा ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी का रास्ता रोकने के लिए मऊ नहीं आए हैं। यदि स्वर्गीय कल्पनाथ राय के पुत्र सिद्धार्थ राय कहीं से चुनाव लड़ते हैं तो वह उनके कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला महादेव या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

इस अवसर पर सिद्धार्थ राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास देश को आगे ले जाने का स्पष्ट विजन है और स्वयं को मोदीभक्त बताते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व विधायक घोसी विजय राजभर, एमएलसी बिच्छे लाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व विधायक बैरिया सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, प्रदेश मंत्री सहजानंद राय, ऋषिकांत राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब 3 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।