/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जनपद मऊ -: स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सीता राय, मंच से छलके आंसू Mau1
जनपद मऊ -: स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सीता राय, मंच से छलके आंसू
मऊ। घोसी ब्लॉक क्षेत्र के सरायशादी ग्राम सभा में विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्व. कल्पनाथ राय के व्यक्तित्व और मऊ के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान जब सीता राय मंच पर संबोधन के लिए पहुंचीं तो स्व. कल्पनाथ राय की स्मृतियों को याद करते हुए वह भावुक हो गईं। बोलना शुरू करते ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। पूरे संबोधन के दौरान उनकी आवाज कई बार भर्रा गई, जिससे कार्यक्रम स्थल पर भी भावुक माहौल बन गया।

सीता राय ने स्व. कल्पनाथ राय के संघर्ष, व्यक्तित्व और मऊ के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कल्पनाथ राय भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य और उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

सीता राय के भावुक संबोधन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. कल्पनाथ राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों और बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
5 मेगावाट सौर ऊर्जा पार्क का शिलान्यास कुछ ही देर में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा  द्वारा किया जाएगा

जनपद मऊ -: घोसी के सादियाबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर 5 मेगावाट सौर ऊर्जा पार्क का शिलान्यास कुछ ही देर में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा
द्वारा किया जाएगा।

खास बात यह है कि आज का कार्यक्रम पूर्ण रूप से सरकारी कार्यक्रम है, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
वहीं, प्रस्तावित सौर ऊर्जा पार्क के लिए 52 बीघे भूमि की बाउंड्री का कार्य तेजी से चल रहा है।

आज जब इस परियोजना को धरातल पर उतरते देख रहे हैं, तो स्वर्गीय कल्पनाथ राय जी की दूरदृष्टि याद आती है। दशकों पहले जिस भूमि का अधिग्रहण किया गया था, उस समय सौर ऊर्जा की संभावनाओं के बारे में आम लोगों को शायद ही जानकारी थी।

आज उसी दूरदृष्टि को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है।
स्वर्गीय कल्पनाथ राय जी और जनपद मऊ को विकास की सोच को आगे बढ़ाने वाला कैबिनेट नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा के रूप में मिल गया है।
जनपद मऊ -: घोसी मे कैबिनेट मंत्री के स्वागत में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम
घोसी में कैबिनेट मंत्री श्री ए.के. शर्मा के स्वागत को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

भाजपा नेता लालचंद चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक स्वागत के लिए पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत करते हुए जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश साफ नजर आया।
जनपद मऊ -: विकलांग बेटे को पीठ पर बैठाकर कलेक्ट्रेट पहुंचा पिता, सिस्टम से लगाई मदद की गुहार

मऊ: मधुबन थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव का एक मार्मिक मामला सामने आया है।

विकलांग बेटे को पीठ पर बैठाकर उसके पिता बब्बन राजभर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की गुहार लगाई।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि सरकार की आवास एवं भूमि आवंटन योजना का लाभ अब तक नहीं मिल सका है। परिवार कई महीनों से विभिन्न विभागों और अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है।

तहसील से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक फरियाद लेकर पहुंच चुके पिता का कहना है कि लगातार दौड़भाग के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

अब विकलांग बेटे को पीठ पर बैठाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे बब्बन राजभर ने सिस्टम से सवाल करते हुए अपनी पीड़ा बयां की।
जनपद मऊ -: गाड़ियों के काफिले से घोसी में लगा लंबा जाम
मंत्री ए.के. शर्मा के घोसी पहुंचने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम देखने को मिला।

बड़ी संख्या में गाड़ियों के काफिले के चलते घोसी में लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जनपद मऊ -: चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बैटरी-इनवर्टर समेत कॉपर बरामद
घोसी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी के सामान के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से बैटरी, इनवर्टर और कॉपर समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जनपद मऊ -: घोसी के सादियाबाद में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा पार्क का शिलान्यास
घोसी के सादियाबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर 5 मेगावाट सौर ऊर्जा पार्क का शिलान्यास करने उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी पहुंचे।

इस अवसर पर क्षेत्र में लोगों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सौर ऊर्जा पार्क की स्थापना को क्षेत्र के विकास और ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
जनपद मऊ -: हेमई गांव पहुंचकर भाजपा नेता विनय राय ‘बंटी’ ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस
हेमई गांव निवासी नगदू राजभर के सुपुत्र का शव पेड़ से लटका मिलने की घटना से परिवार में शोक की लहर है।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विनय राय ‘बंटी’ हेमई गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
जनपद मऊ -: मऊ रेलवे स्टेशन पर यात्री की तबीयत बिगड़ी, RPF ने पहुंचाया जिला अस्पताल
मऊ। मऊ रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन से उतरने के बाद यात्री प्लेटफॉर्म पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 14005 से बेल्थरारोड से मऊ पहुंचे सिकंदरपुर निवासी 60 वर्षीय श्री शिवनाथ चौहान प्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद अचानक बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही RPF (रेलवे सुरक्षा बल) के जवान मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।

RPF के सहयोग से यात्री को उपचार के लिए जिला अस्पताल मऊ भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। समय पर मदद मिलने से यात्री को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी।
जनपद मऊ -: महादेव धाम घाट पुल पर सजावटी लाइटों का हुआ लोकार्पण, शहर की खूबसूरती में लगेगा चार चांद
मऊ, 7 अगस्त 2026।
उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने शुक्रवार को मऊ स्थित महादेव धाम घाट पुल की दोनों पटरियों पर लगाई गई सजावटी (डेकोरेटिव) लाइटों का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर नगरवासियों ने खुशी जताते हुए इसे शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार नगरीय क्षेत्रों के विकास, सौंदर्यीकरण और बेहतर सुविधाओं के लिए कार्य कर रही है।

महादेव धाम घाट पुल पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से न केवल पुल की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि शाम के समय आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।