/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जनपद मऊ -: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल Mau1
जनपद मऊ -: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल
मऊ। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घोसी कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी मिश्रौली के रूप में हुई है।

उसे नवदासराय रोड से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।
जनपद मऊ -: मऊ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार युवक को मिले ₹5 हजार वापस
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम और जनजागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मधुबन एवं प्रभारी निरीक्षक मधुबन के नेतृत्व में थाना मधुबन की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार युवक की पूरी धनराशि वापस कराई।

थाना मधुबन क्षेत्र के लौवासाथ बारियाडीह निवासी अमन जायसवाल पुत्र देवेंद्र जायसवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से पैसे की मांग किए जाने पर उन्होंने ₹5,000 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए थे। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने तत्काल थाना मधुबन में साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही थाना मधुबन की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया और पीड़ित के खाते से फ्रॉड की गई पूरी ₹5,000 की धनराशि वापस करा दी।

मऊ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान या संदिग्ध आईडी के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें।

किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम थाना एवं साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
मऊ: ग्राम सभा अमारी में ग्राम समाज व सरकारी भूमि का लेखपाल ने किया मौका मुआयना, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
मऊ। जनपद मऊ के ग्राम सभा अमारी में ग्राम समाज की भूमि एवं सरकारी जमीन को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में संबंधित लेखपाल अखिलेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर भूमि का निरीक्षण एवं मुआयना किया।

लेखपाल द्वारा बताया गया कि मौके की स्थिति का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपे जाने के बाद संबंधित पक्षों को नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे।

प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्थानीय लोगों की भी मौजूदगी रही और भूमि की स्थिति का निरीक्षण किया गया।
जनपद मऊ-: 'ऑपरेशन प्रहार' का बड़ा प्रहार, डुगडुगी बजाकर 50.69 लाख की गैंगस्टर संपत्ति कुर्क, मऊ में अपराधियों में मचा हड़कंप
प्रदेश सरकार के 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) मऊ आनंद वर्धन द्वारा अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की मुहिम अब और तेज की गई है। डीएम के इसी क्रम में जिले में एक नामी गैंगस्टर गिरोह की करीब 50.69 लाख रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को पुलिस और राजस्व विभाग ने डुगडुगी बजाकर मुनादी कराते हुए कुर्क कर लिया। कार्रवाई के बाद जिले के अपराध जगत में खलबली मच गई है और अपराधियों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि अब अगली बारी किसकी होगी।

मऊ, प्रदेशव्यापी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत मऊ में गैंगस्टर और माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमेंद्र सिंह की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने थाना सरायलखंसी क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में पहुंचकर डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई और गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई संपत्ति पर प्रशासनिक सूचना बोर्ड भी लगा दिया।

सूचना बोर्ड के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) मऊ आनंद वर्धन द्वारा वाद संख्या 2122/2026 में पारित आदेश के अनुपालन में अभियुक्त सतीश सिंह उर्फ बबलू, अवनीश सिंह उर्फ मिन्टू एवं मनीष सिंह उर्फ पिन्टू, निवासी जयसिंहपुर, थाना सरायलखंसी की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क किया गया।

कुर्क की गई संपत्ति में गाटा संख्या 667 स्थित एक दो मंजिला तथा दो एक-एक मंजिला भवन (कुल तीन भवन) शामिल हैं, जिनकी संयुक्त अनुमानित कीमत 50,69,444.51 रुपये आंकी गई है। प्रशासन ने भवनों पर कुर्की संबंधी नोटिस चस्पा कर स्पष्ट किया कि यह संपत्ति अब विधिक रूप से कुर्क है।

स्थाई बोर्ड लगाकर जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कुर्क की गई संपत्ति का क्रय-विक्रय, हस्तांतरण, कब्जा परिवर्तन, उपयोग अथवा किसी भी प्रकार का अनाधिकृत प्रवेश या हस्तक्षेप दंडनीय अपराध होगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश सरकार, पुलिस और जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क पर सीधा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अपराध से अर्जित संपत्ति अब सुरक्षित नहीं रहेगी और ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
जनपद मऊ -: PWD और नगर पालिका की नाली निर्माण में लापरवाही का आरोप, बाउंड्री वाल गिरने से बड़ा हादसा टला
मऊ में नाली निर्माण कार्य के दौरान एक घर की बाउंड्री वाल गिर गई। घटना के समय आसपास मौजूद बच्चों की जान बाल-बाल बच गई।

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

बताया जा रहा है कि मामला नगर विकास मंत्री के पैतृक गांव से जुड़ा है,

जिससे विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
जनपद मऊ -: कल्पनाथ राय की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।
मऊ। कसारा स्थित कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की 27वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय और जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने समाज और क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके बताए आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सभी को उनके पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि कल्पनाथ राय ने शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में जो सपने देखे थे, उन्हें साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उपस्थित लोगों ने उनके जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ मनीष राय ने कहा कि हर जरूरतमंद को जिले में बेहतर स्वास्थ सुविधा मिले यह स्व. कल्पनाथ राय का सपना था, यहां हवाई चप्पल पहनकर आने वाले के लिए भी सभी सुविधा दी जाती है। कहा कि मेडिकल कॉलेज का उद्वेश्य ही गरीब को जिले में हर चिकित्सकीय सुविधा दिलाना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय कल्पनाथ राय को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व मंत्री उत्पल राय, पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय, अशोक सिंह, आनंद प्रताप सिंह,संजय पांडेय, सुनील गुप्ता, मुन्ना दुबे, गिरजा राय आनंद सिंह, दुर्ग विजय राय, बजरंगी सिंह, आनंद सिंह रैकवार, योगेंद्र राय, राघवेंद्र राय, पूजा राय (कांग्रेस), पूजा राय (भाजपा), सचिंद्र सिंह,  सूरज राय, आनंद चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जनपद मऊ -: डीएम और एसपी ने किया कोपागंज थाने का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मऊ। जिलाधिकारी मऊ आनन्द वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा थाना कोपागंज का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, मालखाना, कार्यालय और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया।

डीएम और एसपी ने पुलिसकर्मियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देने, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने थाने में आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
जनपद मऊ -: नगर पालिका मऊ में शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
मऊ। नगर पालिका परिसर में शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 103 लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान मरीजों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी), पीएफटी (फेफड़ों की कार्यक्षमता जांच) तथा नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।

शिविर में न्यूरो सर्जन सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपस्थित रही, जिन्होंने मरीजों की समस्याओं को सुनकर उचित परामर्श दिया। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया था कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। शिविर में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस पहल की सराहना की।
जनपद मऊ -: मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारी गई
मऊ। जनपद में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

काफी देर तक समझाने-बुझाने और रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी।

फिलहाल युवती के टावर पर चढ़ने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
जनपद मऊ -: मऊ में यूरिया को लेकर मारामारी, कई समितियों में स्टॉक खत्म; कृषि विभाग के पास 5,612 टन एनपीके और डीएपी उपलब्ध
मऊ। जनपद में यूरिया खाद की मांग बढ़ने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई सहकारी समितियों में यूरिया का स्टॉक खत्म हो जाने से किसानों की भीड़ खाद के लिए जुट रही है।

कृषि विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान समय में 5,612 टन एनपीके और डीएपी खाद उपलब्ध है। विभाग का कहना है कि किसानों को जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, किसान यूरिया की उपलब्धता बढ़ाने और समय पर खाद मिलने की मांग कर रहे हैं, ताकि फसलों की बुआई और देखभाल प्रभावित न हो।