/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जनपद मऊ -: कल्पनाथ राय की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प। Mau1
जनपद मऊ -: कल्पनाथ राय की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।
मऊ। कसारा स्थित कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की 27वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय और जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने समाज और क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके बताए आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सभी को उनके पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि कल्पनाथ राय ने शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में जो सपने देखे थे, उन्हें साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उपस्थित लोगों ने उनके जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ मनीष राय ने कहा कि हर जरूरतमंद को जिले में बेहतर स्वास्थ सुविधा मिले यह स्व. कल्पनाथ राय का सपना था, यहां हवाई चप्पल पहनकर आने वाले के लिए भी सभी सुविधा दी जाती है। कहा कि मेडिकल कॉलेज का उद्वेश्य ही गरीब को जिले में हर चिकित्सकीय सुविधा दिलाना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय कल्पनाथ राय को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व मंत्री उत्पल राय, पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय, अशोक सिंह, आनंद प्रताप सिंह,संजय पांडेय, सुनील गुप्ता, मुन्ना दुबे, गिरजा राय आनंद सिंह, दुर्ग विजय राय, बजरंगी सिंह, आनंद सिंह रैकवार, योगेंद्र राय, राघवेंद्र राय, पूजा राय (कांग्रेस), पूजा राय (भाजपा), सचिंद्र सिंह,  सूरज राय, आनंद चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जनपद मऊ -: डीएम और एसपी ने किया कोपागंज थाने का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मऊ। जिलाधिकारी मऊ आनन्द वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा थाना कोपागंज का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, मालखाना, कार्यालय और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया।

डीएम और एसपी ने पुलिसकर्मियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देने, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने थाने में आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
जनपद मऊ -: नगर पालिका मऊ में शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
मऊ। नगर पालिका परिसर में शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 103 लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान मरीजों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी), पीएफटी (फेफड़ों की कार्यक्षमता जांच) तथा नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।

शिविर में न्यूरो सर्जन सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपस्थित रही, जिन्होंने मरीजों की समस्याओं को सुनकर उचित परामर्श दिया। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया था कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। शिविर में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस पहल की सराहना की।
जनपद मऊ -: मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारी गई
मऊ। जनपद में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

काफी देर तक समझाने-बुझाने और रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी।

फिलहाल युवती के टावर पर चढ़ने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
जनपद मऊ -: मऊ में यूरिया को लेकर मारामारी, कई समितियों में स्टॉक खत्म; कृषि विभाग के पास 5,612 टन एनपीके और डीएपी उपलब्ध
मऊ। जनपद में यूरिया खाद की मांग बढ़ने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई सहकारी समितियों में यूरिया का स्टॉक खत्म हो जाने से किसानों की भीड़ खाद के लिए जुट रही है।

कृषि विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान समय में 5,612 टन एनपीके और डीएपी खाद उपलब्ध है। विभाग का कहना है कि किसानों को जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, किसान यूरिया की उपलब्धता बढ़ाने और समय पर खाद मिलने की मांग कर रहे हैं, ताकि फसलों की बुआई और देखभाल प्रभावित न हो।
जनपद मऊ -: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फूड प्रोडक्शन यूनिट पर की छापेमारी, लिए गए नमूने
मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गुरुवार को औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर स्थित ओम शांति फूड प्रोडक्शन पर छापेमारी की।

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त मंजूषा सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम ने प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों की जांच की। इस दौरान खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
जनपद मऊ -: स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर मऊ में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला अस्पताल परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर उनकी पत्नी डॉ. सुधा राय और बेटी वैष्णवी राय ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में उनके विकास कार्यों और पूर्वांचल के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया गया।
जनपद मऊ -: घाघरा नदी के कटान प्रभावित गांव विंटोलिया पहुंचे डीएम और एसपी, हालात का लिया जायजा
मऊ। मधुबन क्षेत्र में घाघरा नदी के कटान से प्रभावित विंटोलिया गांव का जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने दौरा किया।

दोनों अधिकारियों ने कटान प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

प्रशासन ने कहा कि कटान प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
जनपद मऊ -: पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय ने मऊ को दी नई पहचान

मऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय ने अपने कार्यों और विकास की सोच से मऊ जनपद को एक अलग पहचान दिलाई।

जिले के विकास की कई परियोजनाओं और उपलब्धियों में उनका योगदान आज भी याद किया जाता है।
स्वर्गीय कल्पनाथ राय का सपना मऊ को एक विकसित और आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करने का था।

मऊ को "मिनी सिंगापुर" बनाने की परिकल्पना रखते थे, हालांकि उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका।

6 अगस्त 1999 को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनकी पुण्यतिथि पर जिले में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों और लोगों ने स्वर्गीय कल्पनाथ राय को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया।

पुण्यतिथि के अवसर पर जिला अस्पताल परिसर स्थित स्वर्गीय कल्पनाथ राय की प्रतिमा पर सुबह 10:30 बजे, कोपागंज स्थित प्रतिमा पर 11 बजे तथा उनके पैतृक गांव जमालपुर में 11:30 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनपद मऊ -: मऊ में बीमारी से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा इलाके में बुधवार को एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान सीताराम मौर्य (48) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह लंबे समय से पैरालिसिस (लकवा) की बीमारी से पीड़ित थे। पड़ोसी विजय पाल राठौर ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या के पीछे लंबे समय से चली आ रही बीमारी को कारण माना जा रहा है।

हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेगी।