बेल्थरा रोड को मिली बड़ी सौगात, सोनाडीह फीडर के विभक्तीकरण के बाद नए विद्युत फीडर का होगा शुभारंभ
बेल्थरा रोड (बलिया)। बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्युत उपकेंद्र बेल्थरा रोड से संचालित सोनाडीह फीडर के विभक्तीकरण के बाद तैयार किए गए नए विद्युत फीडर का शुभारंभ 01 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा।यह कार्यक्रम 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, बेल्थरा रोड (अवायां) परिसर में आयोजित होगा। नए फीडर के शुरू होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु होने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार फीडर विभक्तीकरण से ओवरलोड की समस्या कम होगी, फाल्ट की घटनाओं में कमी आएगी तथा उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर और बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि लंबे समय से बेहतर बिजली व्यवस्था की मांग की जा रही थी। नए फीडर के चालू होने से सोनाडीह फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को विशेष रूप से राहत मिलने की उम्मीद है। यह कदम क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
सोशल मीडिया के माध्यम से बिल्थरा रोड विधायक हंसू राम ने भी जानकारी साझा कियाकार्यक्रम विवरण:


गोरखपुर से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने और गोरखपुर–अहमदाबाद एक्सप्रेस (19490) का बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह जल्द ही केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजेंगे, वहीं वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन के बिल्थरा रोड आगमन पर उन्हें भी मांग पत्र सौंपेंगे।

20 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे बिजली संकट को लेकर लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट भी गहरा गया। घरों में मोटर नहीं चल पाने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं लगातार बिजली नहीं रहने से दुकानदारों और व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ, जिससे आर्थिक नुकसान की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि लंबे समय बीत जाने के बावजूद विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए अपेक्षित गति से कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय पर वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोगों को पूरी रात अंधेरे और उमस में गुजारनी पड़ी। बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) रामविलाश खरवार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफॉर्म जल गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तिरनई खिजिरपुर में कुछ लोगों ने दो व्यक्तियों की बाइक की चाबी निकाल ली है तथा उनसे 4500 रुपये छीन लिए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डायल-112 और उभांव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू की।
Aug 05 2026, 14:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.6k