/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz अजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाया Mau1
अजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाया
जनपद मऊ -: रतनपुरा निवासी अजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाया है कि मऊ भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के कथित समर्थक उनके फर्म पर पहुंचे और उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

अजय सिंह ने मामले में प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जनपद मऊ -: दतिया विधानसभा में कांग्रेस की शानदार जीत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
दतिया। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया और जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों की जीत बताया। साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रत्याशी और सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगे भी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करती रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन भविष्य में भी पार्टी के साथ बना रहेगा।
जनपद मऊ -: हनुमान घाट पर तमसा नदी पर बनेगा 30 करोड़ की लागत से पुल, शहर-रवार्ट की दूरी होगी 8 किमी कम
मऊ। जनपद मऊ में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। हनुमान घाट स्थित तमसा नदी पर लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

पुल के निर्माण के बाद शहर और रवार्ट के बीच की लगभग 8 किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी, जिससे लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर और सुगम संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा।
जानकारी के अनुसार, पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

तकनीकी जांच और शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

यह पुल क्षेत्र के विकास, यातायात सुविधा और स्थानीय लोगों की आवाजाही को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जनपद मऊ -: हलधरपुर के साहूपुर में टावर पर चढ़ी लड़की, मौके पर जुटी भीड़
रतनपुरा (मऊ): हलधरपुर थाना क्षेत्र के साहूपुर ग्राम पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लड़की पोखरे के पास लगे टावर पर चढ़ गई। लड़की टावर के काफी ऊपर पहुंच गई, जिसे देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने लड़की को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोग जुटे हुए हैं।

फिलहाल लड़की के टावर पर चढ़ने के कारणों का पता नहीं चल सका है। रतनपुरा विकासखंड क्षेत्र में टावर पर चढ़ने की यह दूसरी घटना बताई जा रही है।
बाहर से दवा लिखे जाने से मरीज व परिजन नाराज

जनपद मऊ -: जिला अस्पताल में चिकित्सक द्वारा कथित रूप से बाहर की दवाएं लिखे जाने का मामला सामने आया है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है।

पीड़ित ने आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में संबंधित अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी (डीएम) और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को भी प्रार्थना पत्र सौंपा है।

हालांकि, संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
जनपद मऊ -: कमहरिया के डिहबाबा स्थान पर हनुमान जी और काली मां के स्थापना दिवस पर धार्मिक आयोजन
मऊ जनपद के कमहरिया स्थित डिहबाबा के स्थान पर हनुमान जी एवं काली मां के स्थापना दिवस के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना चल रही है।

आयोजन के क्रम में पूजा के बाद शिव चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद शाम 5 बजे से सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम शुरू होगा। इसी समय से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी शुभारंभ किया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
जनफद मऊ -: रास्ता बंद करने के मामले में पीड़ित का आरोप, आदेश से पहले ही दे दी गई अगली तारीख
मऊ। जनपद मऊ में रास्ता बंद किए जाने के एक मामले में पीड़ित ने प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले में आदेश जारी होने से पहले ही अगली सुनवाई की तारीख दे दी गई।

पीड़ित का कहना है कि इससे उसे न्याय मिलने में देरी हो रही है और मामले के निष्पक्ष निस्तारण को लेकर उसकी चिंता बढ़ गई है।

उसने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यदि पीड़ित के आरोपों की पुष्टि होती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जनपद मऊ -: नाबालिग ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
मऊ। नगर के रघुनाथपुरा मोहल्ले में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक नाबालिग बालक ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सूचना मिलते ही कोतवाली सदर थाना क्षेत्र की खिरीबाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक नाबालिग होने के कारण नियमानुसार शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रारंभिक जानकारी में परिजनों द्वारा मोबाइल रिचार्ज के लिए ₹50 न मिलने की बात सामने आई है,

लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
जनपद मऊ -: गोरखपुर कांड को लेकर पीस पार्टी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग
मऊ। गोरखपुर में हुए कांड को लेकर पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मऊ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

पार्टी ने घटना के पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से पीस पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मिलनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
जनपद मऊ -: सावन के पहले सोमवार को महादेव घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मऊ। सावन के पहले सोमवार पर जनपद के महादेव घाट में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

तड़के सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए घाट पर पहुंचने लगे। 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

श्रद्धालुओं ने पवित्र जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री से भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक किया। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस एवं प्रशासन के जवान तैनात रहे। दिनभर घाट और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।