मऊ में माँ शीतला मंदिर निर्माण कार्य धीमा; नवरात्र से पहले भक्तों को चिंता
"मऊ मे बारिश बनी बाधा"
मऊ जनपद में माँ शीतला के विशाल मंदिर निर्माण की तैयारियां इन दिनों बारिश के कारण प्रभावित हो गई हैं।
लगातार हो रही वर्षा से निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे समय पर कार्य पूरा होने को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नवरात्र के दौरान माँ शीतला के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं।
यदि मंदिर परिसर और आसपास का निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ तथा गड्ढों को नहीं भरा गया, तो श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
लोगों के अनुसार बारिश के चलते कई दिनों तक निर्माण कार्य बाधित रहा, जिससे मजदूरों का काम भी प्रभावित हुआ। इसके बावजूद श्रद्धालु बारिश के बीच भी माँ शीतला के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और मंदिर निर्माण जल्द पूरा होने की कामना कर रहे हैं।
7⁷ऊऊऊ
श्रद्धालुओं ने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी से मांग की है कि मौसम सामान्य होते ही निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि नवरात्र से पहले मंदिर परिसर पूरी तरह तैयार हो सके और भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।![]()
![]()
![]()

मऊ जनपद में माँ शीतला के विशाल मंदिर निर्माण की तैयारियां इन दिनों बारिश के कारण प्रभावित हो गई हैं।

मऊ। जनपद मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में शुक्रवार सुबह पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि पिता और तीन भाइयों ने मिलकर परिवार के सबसे छोटे सदस्य प्रशांत सिंह पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके कान पर गहरी चोट आई है और पैर में कई जगह फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है।
जनपद मऊ के कोईरियापार पार क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Jul 25 2026, 15:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k