/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जनपद मऊ -:शीतला माता धाम की प्रतिमा को हटाने का विरोध....! Mau1
जनपद मऊ -:शीतला माता धाम की प्रतिमा को हटाने का विरोध....!
      

मऊ: शीतला धाम की प्रतिमा हटाने के विरोध में पुजारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पुजारियों ने प्रतिमा को यथास्थान बनाए रखने की मांग करते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई और प्रशासन से उचित कार्रवाई की अपील की।
प्रभु श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में मऊ में कांग्रेस की पदयात्रा
मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर मंगलवार को मऊ में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रभु श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई। जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में आजमगढ़ मोड़ से रोडवेज तक निकाली गई इस पदयात्रा में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया।

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय लेन-देन को लेकर सामने आई खबरों से करोड़ों रामभक्तों की आस्था आहत हुई है। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस ने इस अवसर पर तीन प्रमुख मांगें भी रखीं। पहली, मामले की उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में समयबद्ध न्यायिक जांच कराई जाए। दूसरी, वर्तमान मंदिर ट्रस्ट को भंग किया जाए। तीसरी, मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी चारों पीठों के शंकराचार्यों एवं संबंधित महंतों को सौंपी जाए।
पदयात्रा के समापन पर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजमंगल यादव ने भाजपा सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन जारी रखेगी और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश ठाकुर, उदयप्रताप राय, कैलाश चौहान, मनोज गिहार, शिवाजी कन्नौजिया, हफीजुर्रहमान, प्रमोद सिंह, महेंद्र सोनकर, अमन गिहार, फहद कादिर, वंदना पांडेय, महक पांडेय, जावेद खान, प्रेम शीला, शैदूर्रहमान पहलवान, गुलशन कुमार, राजू फारूकी, संजय साहू, संचिता नंद, सुरेश राजभर, रामविलास मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा मंडल खुरहट की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के खुरहट मंडल की मासिक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री नीलम शराफ शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल प्रभारी सुनील यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और पार्टी की योजनाओं एवं अभियानों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।

इस दौरान मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के अंत में मंडल पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
मऊ: वन महोत्सव सप्ताह के तहत छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
मऊ जनपद के सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की घोसी रेंज द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को शहीद इंटर कॉलेज, मधुबन में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने विद्यार्थियों को आम वितरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से प्रेरित होकर अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों से लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई कर जीवन में सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया।
प्रभागीय निदेशक पी.के. पाण्डेय ने कहा कि वन विभाग के लगातार चल रहे वृक्षारोपण अभियानों से प्रदेश का हरित क्षेत्र बढ़ रहा है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से अपने जीवनकाल में कम से कम 50 पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा नदियों, जल स्रोतों और गांवों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने और कचरा इधर-उधर न फेंकने का संदेश भी दिया।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थियों को वितरित किए बीमा दावों के चेक।
जनपद मऊ के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से संबंधित लाभार्थियों के लिए चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख, वाराणसी टी. कामेश्वर राव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके द्वारा उप अंचल प्रमुख के. डी. गुप्ता, क्षेत्र प्रमुख, मऊ शिव कुमार शुक्ला तथा बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में लाभार्थियों को बीमा दावों एवं योजनाओं से संबंधित चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर बताया गया कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर पात्र नागरिकों को जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य कम लागत में आमजन को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना तथा आकस्मिक परिस्थितियों में उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत दिवंगत बीमाधारकों के आश्रितों को बीमा दावे के चेक प्रदान किए गए। इसी क्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की लाभार्थी रेखा देवी को भी योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थी श्रीमती नीलम देवी एवं श्रीमती रूबीना को दो-दो लाख रुपये के बीमा दावों के चेक अंचल प्रमुख वाराणसी टी. कामेश्वर राव के करकमलों द्वारा प्रदान किए गए। अंचल प्रमुख ने कहा कि भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं आमजन के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन रही हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए समय पर योजना से जुड़ने तथा बैंकिंग सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
     इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
शहरोज के पास ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, चालक घायल
मऊ। शहरोज के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।
आप जिलाध्यक्ष ने गांव में लगाया 'चंदा चोर पार्टी का आना वर्जित' पोस्टर, जिले में चर्चा तेज

मऊ। राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा संग्रह को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने अपने गांव बहरीपुर में "चंदा चोर पार्टी का आना वर्जित" लिखा पोस्टर लगाकर राजनीतिक चर्चा को नया मोड़ दे दिया है।
बताया जा रहा है कि सदर विधानसभा क्षेत्र के बहरीपुर गांव में लगाए गए इस पोस्टर में कथित तौर पर एक राजनीतिक दल के प्रवेश पर आपत्ति जताई गई है। पोस्टर लगाए जाने के बाद विक्रमजीत सिंह ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने कदम का समर्थन करते हुए चंदा संग्रह को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
जिसके बाद जिले में राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। विभिन्न दलों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग इस मामले को लेकर अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।
हालांकि, पोस्टर और वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। साथ ही, जिस राजनीतिक दल पर आरोप लगाए गए हैं, उसकी ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जिले का राजनीतिक माहौल गर्म है और सभी की नजर आगे होने वाली संभावित प्रतिक्रियाओं पर बनी हुई
जिलाधिकारी ने सरयू नदी के दायें तट पर प्रस्तावित तट कटान निरोधक परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण
परसिया देवार एवं धर्मपुर विशुनपुर के मध्य प्रस्तावित ₹566.16 लाख की परियोजना का लिया जायजा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

जनपद में बाढ़ एवं तट कटान से प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज सरयू नदी के दायें तट पर स्थित ग्राम परसिया देवार एवं धर्मपुर विशुनपुर के मध्य प्रस्तावित तट कटान निरोधक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को परियोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹566.16 लाख है तथा लागत अनुपात 2.28:1 निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में सरयू नदी ने लगभग 3.00 किलोमीटर लंबाई एवं लगभग 125 मीटर चौड़ाई में दायें तट की ओर तीव्र कटान करते हुए बढ़ रही है, जिससे नदी का प्रवाह आबादी की ओर बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते प्रभावी सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए तो आसपास के गांवों एवं कृषि भूमि पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ एवं कटान प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि परियोजना के प्रत्येक चरण का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य सरयू नदी की धारा को सुचारु रूप से प्रवाहित करते हुए तट को सुरक्षित बनाना, नदी के दायें तट को स्थायित्व प्रदान करना तथा आसपास के गांवों, कृषि भूमि एवं पक्के मकानों को कटान से बचाना है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना से दो गांव प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे तथा लगभग 8400 की आबादी को सुरक्षा प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त लगभग 1275 हेक्टेयर क्षेत्रफल भी कटान के खतरे से सुरक्षित होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना केवल तट संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों की आजीविका, कृषि उत्पादन एवं जनसंपत्ति की सुरक्षा से भी सीधे जुड़ी हुई है। इसलिए कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत लगभग 1500 मीटर लंबाई में सरयू नदी के दायें तट के बैंक की 3:1 स्लोप के अनुसार संरचना विकसित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 1500 मीटर लंबाई में स्टोन बोल्डर से लॉन्चिंग एप्रन एवं प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया जाएगा, जिससे तट की मजबूती सुनिश्चित हो सके।
परियोजना के अंतर्गत 1500 मीटर लंबाई में छह पंक्तियों में परक्यूपाइन संरचनाएं स्थापित की जाएंगी, जिससे नदी की धारा नियंत्रित होगी तथा कटान की गति में प्रभावी कमी आएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्य प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया जाए तथा प्रत्येक चरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना की दैनिक प्रगति की समीक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक बाधा का तत्काल समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पूर्व परियोजना के महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए, ताकि स्थानीय आबादी को अधिकतम सुरक्षा प्रदान की जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा एवं जनहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा कटान रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
     निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मऊ: मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का ऐलान, 'उचित दर मिलने तक नहीं देंगे जमीन'

-  मऊ के शहरोज, रेवरीडीह और डाड़ी गांवों में किसान महापंचायत, प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी


मऊ। जनपद के शहरोज, रेवरीडीह और डाड़ी गांवों के किसानों ने शहरोज पंचायत भवन में आयोजित किसान महापंचायत में एकजुट होकर भूमि अधिग्रहण और मुआवजे के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया। महापंचायत में किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक प्रशासन उचित मुआवजा तय नहीं करता और उच्च अधिकारियों द्वारा प्रमाणित लिखित रेट सूची उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक कोई भी किसान अपनी जमीन नहीं देगा।
बैठक में किसानों ने शपथ लेते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की जबरन कार्रवाई या दबाव बनाकर भूमि अधिग्रहण का प्रयास किया गया तो सभी किसान एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगे और जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन का उचित मूल्य निर्धारित किए बिना अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाना उनके साथ अन्याय होगा। उन्होंने प्रशासन से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने और किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की।
महापंचायत के दौरान किसानों ने "जय जवान, जय किसान" और "किसान एकता जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया।
मोहम्मदाबाद गोहना में बसपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन
-  संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।
सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी को मजबूत करना होगा।
सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।