/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जिलाधिकारी ने सरयू नदी के दायें तट पर प्रस्तावित तट कटान निरोधक परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण Mau1
जिलाधिकारी ने सरयू नदी के दायें तट पर प्रस्तावित तट कटान निरोधक परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण
परसिया देवार एवं धर्मपुर विशुनपुर के मध्य प्रस्तावित ₹566.16 लाख की परियोजना का लिया जायजा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

जनपद में बाढ़ एवं तट कटान से प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज सरयू नदी के दायें तट पर स्थित ग्राम परसिया देवार एवं धर्मपुर विशुनपुर के मध्य प्रस्तावित तट कटान निरोधक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को परियोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹566.16 लाख है तथा लागत अनुपात 2.28:1 निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में सरयू नदी ने लगभग 3.00 किलोमीटर लंबाई एवं लगभग 125 मीटर चौड़ाई में दायें तट की ओर तीव्र कटान करते हुए बढ़ रही है, जिससे नदी का प्रवाह आबादी की ओर बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते प्रभावी सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए तो आसपास के गांवों एवं कृषि भूमि पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ एवं कटान प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि परियोजना के प्रत्येक चरण का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य सरयू नदी की धारा को सुचारु रूप से प्रवाहित करते हुए तट को सुरक्षित बनाना, नदी के दायें तट को स्थायित्व प्रदान करना तथा आसपास के गांवों, कृषि भूमि एवं पक्के मकानों को कटान से बचाना है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना से दो गांव प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे तथा लगभग 8400 की आबादी को सुरक्षा प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त लगभग 1275 हेक्टेयर क्षेत्रफल भी कटान के खतरे से सुरक्षित होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना केवल तट संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों की आजीविका, कृषि उत्पादन एवं जनसंपत्ति की सुरक्षा से भी सीधे जुड़ी हुई है। इसलिए कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत लगभग 1500 मीटर लंबाई में सरयू नदी के दायें तट के बैंक की 3:1 स्लोप के अनुसार संरचना विकसित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 1500 मीटर लंबाई में स्टोन बोल्डर से लॉन्चिंग एप्रन एवं प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया जाएगा, जिससे तट की मजबूती सुनिश्चित हो सके।
परियोजना के अंतर्गत 1500 मीटर लंबाई में छह पंक्तियों में परक्यूपाइन संरचनाएं स्थापित की जाएंगी, जिससे नदी की धारा नियंत्रित होगी तथा कटान की गति में प्रभावी कमी आएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्य प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया जाए तथा प्रत्येक चरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना की दैनिक प्रगति की समीक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक बाधा का तत्काल समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पूर्व परियोजना के महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए, ताकि स्थानीय आबादी को अधिकतम सुरक्षा प्रदान की जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा एवं जनहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा कटान रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
     निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मऊ: मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का ऐलान, 'उचित दर मिलने तक नहीं देंगे जमीन'

-  मऊ के शहरोज, रेवरीडीह और डाड़ी गांवों में किसान महापंचायत, प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी


मऊ। जनपद के शहरोज, रेवरीडीह और डाड़ी गांवों के किसानों ने शहरोज पंचायत भवन में आयोजित किसान महापंचायत में एकजुट होकर भूमि अधिग्रहण और मुआवजे के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया। महापंचायत में किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक प्रशासन उचित मुआवजा तय नहीं करता और उच्च अधिकारियों द्वारा प्रमाणित लिखित रेट सूची उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक कोई भी किसान अपनी जमीन नहीं देगा।
बैठक में किसानों ने शपथ लेते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की जबरन कार्रवाई या दबाव बनाकर भूमि अधिग्रहण का प्रयास किया गया तो सभी किसान एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगे और जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन का उचित मूल्य निर्धारित किए बिना अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाना उनके साथ अन्याय होगा। उन्होंने प्रशासन से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने और किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की।
महापंचायत के दौरान किसानों ने "जय जवान, जय किसान" और "किसान एकता जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया।
मोहम्मदाबाद गोहना में बसपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन
-  संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।
सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी को मजबूत करना होगा।
सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
मऊ: बसपा में बगावत के सुर, विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर जे.के. आजाद का जोरदार विरोध

मऊ। जनपद मऊ की मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा में जे.के. आजाद को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का विधानसभा प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर विरोध खुलकर सामने आ गया। नियुक्ति से नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की।
विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और इस घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, बसपा की ओर से इस विरोध को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पुलिस-बदमाश मुठभेड़, अंतर्जनपदीय बदमाश नीतीश यादव के पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

मऊ। जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कई जिलों में सक्रिय बताए जा रहे अंतर्जनपदीय बदमाश नीतीश यादव पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई आजमगढ़ रेफर कर दिया।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके साथी विनोद सोनकर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मधुबन थाना क्षेत्र के भैरोपुर मंदिर के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान नीतीश यादव के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी विनोद सोनकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों पर मऊ समेत कई जनपदों के विभिन्न थानों में लूट, छिनैती और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों तथा हाल की वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
घटना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर निरीक्षण किया। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
दोहरीघाट पुलिस की कार्रवाई: शांति भंग के आरोप में 8 लोगों का चालान


मऊ। जनपद मऊ के थाना दोहरीघाट पुलिस ने शुक्रवार को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कुल 8 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने सभी का चालान धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत किया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई विभिन्न प्रकरणों में की गई। इसमें ग्राम धनौली रामपुर से 2, ग्राम चिउटीडाड़ से 2 तथा नवापुरा खटिक टोला (कस्बा) से 4 व्यक्तियों सहित कुल 8 लोगों का चालान किया गया।

थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। साथ ही लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई है।
मऊ में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 26 वाहनों का चालान, एक वाहन सीज
मऊ। जनपद में स्कूली वाहनों की जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने विभिन्न विद्यालयों के वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 26 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिना वैध परमिट, फिटनेस, आवश्यक दस्तावेजों या सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना संचालित होने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
परिवहन विभाग ने स्कूल संचालकों और वाहन मालिकों से सभी नियमों का पालन करने तथा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।
सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले 15 शराबी गिरफ्तार, 4 बाइक सीज
मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व एवं थाना दक्षिण टोला पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे 15 लोगों—राजू चौहान, रामाधार, अर्जुन चौहान, सूरज चौहान, अहमद, अरविंद, राजन चौहान, गुलशन, राजू, छोटू, मुख्तार, आजाद अहमद, किशन कुमार, अशोक और जयराम—को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा सड़क पर तेज रफ्तार और स्टंटबाजी करते हुए चल रही 4 मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने सीज कर दिया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, शराबखोरी और स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
मऊ: घोसी में सिर कटी लाश मिलने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

मऊ। जिले के घोसी क्षेत्र में सिर कटी लाश मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की हत्या उसके ही रिश्तेदारों ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में की थी।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने षड्यंत्र रचकर चाकू से गला रेतकर हत्या की और शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से सिर अलग कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार समेत अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
श्री बालेश्वर धाम पंचमुखी हनुमान मंदिर के स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण, निकली भव्य कलश यात्रा
- श्रद्धालुओं के जयघोष से भक्तिमय हुआ क्षेत्र, 1 जुलाई को होगा विशाल भंडारा

मऊ। जनपद के मानिकपुर हड़हुआ स्थित श्री बालेश्वर धाम पंचमुखी हनुमान मंदिर के स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति के वातावरण में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालुओं के जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहतम निषाद तथा महिला मुख्य अतिथि के रूप में प्रभावती देवी उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने मंदिर की प्रगति और धार्मिक आयोजनों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया।
इस आयोजन को सफल बनाने में सुभाष निषाद, हरिनाथ निषाद, सत्यदेव निषाद, छेदी निषाद एवं अमित निषाद की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में रामसिंह निषाद, श्रीराम निषाद, लालमन निषाद, राजेंद्र निषाद, रामभुवन निषाद, बेचन निषाद, राजेश निषाद, अजय निषाद, मुखराम राजभर, लल्लन राजभर तथा छोटक निषाद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महिला श्रद्धालुओं में प्रेमशिला देवी, रीता देवी, सुमन देवी, दुर्गावती देवी, सुपली देवी, गुड्डी देवी, पाना देवी, होशिला देवी, राधिका देवी एवं सुगवती देवी ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
आयोजकों ने बताया कि मंदिर स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 1 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों एवं भंडारे में सहभागिता करने की अपील की है।