/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मऊ: बसपा में बगावत के सुर, विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर जे.के. आजाद का जोरदार विरोध Mau1
मऊ: बसपा में बगावत के सुर, विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर जे.के. आजाद का जोरदार विरोध

मऊ। जनपद मऊ की मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा में जे.के. आजाद को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का विधानसभा प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर विरोध खुलकर सामने आ गया। नियुक्ति से नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की।
विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और इस घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, बसपा की ओर से इस विरोध को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पुलिस-बदमाश मुठभेड़, अंतर्जनपदीय बदमाश नीतीश यादव के पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

मऊ। जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कई जिलों में सक्रिय बताए जा रहे अंतर्जनपदीय बदमाश नीतीश यादव पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई आजमगढ़ रेफर कर दिया।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके साथी विनोद सोनकर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मधुबन थाना क्षेत्र के भैरोपुर मंदिर के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान नीतीश यादव के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी विनोद सोनकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों पर मऊ समेत कई जनपदों के विभिन्न थानों में लूट, छिनैती और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों तथा हाल की वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
घटना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर निरीक्षण किया। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
दोहरीघाट पुलिस की कार्रवाई: शांति भंग के आरोप में 8 लोगों का चालान


मऊ। जनपद मऊ के थाना दोहरीघाट पुलिस ने शुक्रवार को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कुल 8 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने सभी का चालान धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत किया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई विभिन्न प्रकरणों में की गई। इसमें ग्राम धनौली रामपुर से 2, ग्राम चिउटीडाड़ से 2 तथा नवापुरा खटिक टोला (कस्बा) से 4 व्यक्तियों सहित कुल 8 लोगों का चालान किया गया।

थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। साथ ही लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई है।
मऊ में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 26 वाहनों का चालान, एक वाहन सीज
मऊ। जनपद में स्कूली वाहनों की जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने विभिन्न विद्यालयों के वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 26 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिना वैध परमिट, फिटनेस, आवश्यक दस्तावेजों या सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना संचालित होने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
परिवहन विभाग ने स्कूल संचालकों और वाहन मालिकों से सभी नियमों का पालन करने तथा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।
सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले 15 शराबी गिरफ्तार, 4 बाइक सीज
मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व एवं थाना दक्षिण टोला पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे 15 लोगों—राजू चौहान, रामाधार, अर्जुन चौहान, सूरज चौहान, अहमद, अरविंद, राजन चौहान, गुलशन, राजू, छोटू, मुख्तार, आजाद अहमद, किशन कुमार, अशोक और जयराम—को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा सड़क पर तेज रफ्तार और स्टंटबाजी करते हुए चल रही 4 मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने सीज कर दिया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, शराबखोरी और स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
मऊ: घोसी में सिर कटी लाश मिलने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

मऊ। जिले के घोसी क्षेत्र में सिर कटी लाश मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की हत्या उसके ही रिश्तेदारों ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में की थी।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने षड्यंत्र रचकर चाकू से गला रेतकर हत्या की और शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से सिर अलग कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार समेत अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
श्री बालेश्वर धाम पंचमुखी हनुमान मंदिर के स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण, निकली भव्य कलश यात्रा
- श्रद्धालुओं के जयघोष से भक्तिमय हुआ क्षेत्र, 1 जुलाई को होगा विशाल भंडारा

मऊ। जनपद के मानिकपुर हड़हुआ स्थित श्री बालेश्वर धाम पंचमुखी हनुमान मंदिर के स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति के वातावरण में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालुओं के जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहतम निषाद तथा महिला मुख्य अतिथि के रूप में प्रभावती देवी उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने मंदिर की प्रगति और धार्मिक आयोजनों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया।
इस आयोजन को सफल बनाने में सुभाष निषाद, हरिनाथ निषाद, सत्यदेव निषाद, छेदी निषाद एवं अमित निषाद की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में रामसिंह निषाद, श्रीराम निषाद, लालमन निषाद, राजेंद्र निषाद, रामभुवन निषाद, बेचन निषाद, राजेश निषाद, अजय निषाद, मुखराम राजभर, लल्लन राजभर तथा छोटक निषाद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महिला श्रद्धालुओं में प्रेमशिला देवी, रीता देवी, सुमन देवी, दुर्गावती देवी, सुपली देवी, गुड्डी देवी, पाना देवी, होशिला देवी, राधिका देवी एवं सुगवती देवी ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
आयोजकों ने बताया कि मंदिर स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 1 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों एवं भंडारे में सहभागिता करने की अपील की है।
बेकाबू ट्रक गरीब के मकान में घुसा, परिवार घर पर नहीं था, टला बड़ा हादसा

- मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुआ हादसा, मकान और गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त

मऊ। जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मझवारा-नगरा मार्ग स्थित संत देवराहा बाबा इंटर कॉलेज के समीप तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक गरीब के मकान में जा घुसा। हादसे में मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं घर में रखा गृहस्थी का सामान भी बुरी तरह टूट-फूट गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 2:30 बजे बाजार की ओर से आ रहा ट्रक अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे मकान से टकरा गया। हादसे के समय घर के सभी सदस्य मोहर्रम के अवसर पर अपने पैतृक गांव, जनपद आजमगढ़ गए हुए थे। इस कारण एक बड़ा हादसा टल गया। यदि परिवार के सदस्य घर में मौजूद होते तो जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।
तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मऊ में फोरलेन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रेलर की भीषण टक्कर, चालक केबिन में फंसा, गंभीर घायल

-  रॉन्ग साइड से आ रही थी ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक को निकाला; ट्रैक्टर चालक फरार


मऊ। जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हेमई गांव के समीप फोरलेन पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंस गया, जबकि उसका सहयोगी और ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक राजेश (निवासी वाराणसी) केबिन में फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को केबिन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं ट्रेलर पर मौजूद सहयोगी विनोद तथा ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची दोहरीघाट थाना पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर फोरलेन पर बाधित यातायात को सुचारु कराया। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अलंकरण-2025-26 में रोटरी क्लब मऊ का स्वर्णिम प्रदर्शन, 24 प्रतिष्ठित पुरस्कारों से हुआ सम्मानित

-  गोल्ड क्लब अवार्ड, गोल्ड सेक्रेटरी अवार्ड समेत कई सम्मान; नेत्र स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और समाज सेवा के कार्यों को मिली जिला स्तर पर बड़ी पहचान


मऊ। रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3120 द्वारा वाराणसी के नंदगांव रिसॉर्ट में आयोजित प्रतिष्ठित "अलंकरण अवार्ड्स-2025-26" समारोह में रोटरी क्लब मऊ ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए गोल्ड क्लब अवार्ड, गोल्ड सेक्रेटरी अवार्ड सहित कुल 24 प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए। इस उपलब्धि से न केवल क्लब बल्कि पूरे मऊ जनपद का गौरव बढ़ा है।
रोटरी क्लब मऊ को समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में वर्षभर किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विशेष रूप से नेत्र स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में क्लब ने वर्ष 2025-26 के दौरान 1200 से अधिक निःशुल्क नेत्र जांच तथा 250 से अधिक सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन कराकर उल्लेखनीय योगदान दिया। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर क्लब को डिस्ट्रिक्ट-3120 के शीर्ष छह सर्वश्रेष्ठ क्लबों में स्थान मिला।
समारोह में क्लब को नव सदस्य अभिवृद्धि, रोटरी फाउंडेशन सहयोग, क्लब बुलेटिन, मीडिया कवरेज, जीएमएल रिपोर्टिंग, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, रोग निवारण, बुनियादी शिक्षा एवं साक्षरता, महिला सशक्तिकरण, जनसंपर्क एवं सार्वजनिक छवि, सामुदायिक सेवा, जिला नेत्र शिविर, इंटरसिटी कार्यक्रम तथा जिला सम्मेलन आयोजन सहित विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
इसके अलावा क्लब को गोल्ड क्लब अवार्ड, क्लब सचिव डॉ. एस. खालिद को गोल्ड सेक्रेटरी अवार्ड, टॉप-6 मोतियाबिंद सेवा प्रदर्शन सम्मान, उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा सम्मान, जनकल्याण उत्कृष्टता सम्मान एवं श्रेष्ठ सामुदायिक प्रभाव सम्मान भी प्रदान किए गए।
समारोह में रोटरी क्लब मऊ की ओर से डॉ. एस.सी. तिवारी, प्रदीप सिंह, क्लब अध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह, सचिव डॉ. एस. खालिद, तेज प्रताप तिवारी, सौरभ बरनवाल, पुनीत श्रीवास्तव, मनीष तानवानी, अनूप अग्रवाल और प्रदीप जायसवाल ने सहभागिता की।
क्लब अध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह ने कहा कि यह सम्मान क्लब के प्रत्येक सदस्य की सेवा भावना, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। वहीं क्लब सचिव डॉ. एस. खालिद ने गोल्ड सेक्रेटरी अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास और समाज सेवा के प्रति निष्ठा का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब मऊ भविष्य में भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प के साथ जनहित के कार्यों को और अधिक व्यापक रूप से संचालित करता रहेगा।
शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में रोटरी क्लब मऊ को मिली यह ऐतिहासिक उपलब्धि जिले की अन्य सामाजिक संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।