आजमगढ़ : एमआरडी शिक्षण संस्थान के संस्थापक बैजनाथ यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सिद्धेश्वर पाण्डेय
व्यूरो चीफ
आजमगढ़। फूलपुर तहसील के अंबारी स्थित एमआरडी शिक्षण सेवा संस्थान के संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् बैजनाथ यादव (85 वर्ष) का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही शिक्षा जगत और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था का मजबूत स्तंभ माना जाता था और उनके जाने को लोगों ने "एक युग का अंत" बताया।
बैजनाथ यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए एमआरडी कॉन्वेंट स्कूल, एमआरडी बालिका इंटर कॉलेज तथा एमआरडी इंटर कॉलेज की स्थापना की। उनके प्रयासों से क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारित शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण और दूरदर्शी सोच हमेशा याद की जाएगी।
मकसुदिया गांव निवासी स्वर्गीय बैजनाथ यादव ने जिस शैक्षिक नींव को खड़ा किया, उसे उनके तीनों पुत्र विनोद यादव, सुभाष चंद यादव एवं सुनील यादव आगे बढ़ाते हुए नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।
उनके निधन की सूचना मिलते ही मकसुदिया स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। सामाजिक, शैक्षिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी।
बाद में दुर्वासा धाम पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों, शुभचिंतकों और विद्यार्थियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
बैजनाथ यादव का जीवन शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहा। इस अवसर पर अटेवा जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव, महेंद्र यादव, दीपक यादव, सुरेंद्र यादव, अनिल यादव, केशव प्रसाद यादव, बृजनाथ यादव,राजेश यादव , चंद्रभान यादव सहित सैकड़ों शिक्षकों ने शोकसम्वेदना व्यक्त किया ।
Jun 30 2026, 18:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k