/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png StreetBuzz देवघर-28 जून 2026 जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि। bablusah00004
देवघर-28 जून 2026 जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राव आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में सदैव याद किए जाते रहेंगे। वे कुशल राजनीतिक एवं प्रशासक तो थे ही साथ ही साथ प्रकांड विद्वान भी थे। कई भाषाओं पर उनकी पकड़ थी। मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के पद को इन्होंने सुशोभित किया मगर अपने राजनीतिक दामन पर कभी दाग नहीं लगने दिया, बल्कि अपने कार्यकलापों से पद की गरिमा को बढ़ाया ही। श्री कुमार ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राव के बहुमूल्य सेवाओं एवं समाज के हर क्षेत्र में तथा खासकर आर्थिक क्षेत्र में उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों को यह देश सदैव याद रखेगा अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल
देवघर-27 जून 2026 कांग्रेस सेवा दल का मुख्य संगठक बनाए जाने पर श्री बी भी श्रीनिवास को बधाई।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कांग्रेस सेवा दल का मुख्य संगठक बनाए जाने पर श्री बी भी श्रीनिवास को बधाई देते हुए कहा की उनके कुशल एवं सबल नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल एक नई ऊर्जा के साथ सशक्त रूप से उभर कर राष्ट्रीय स्तर पर एक नए आयाम एवं ऊंचाइयां को प्राप्त करेगा। श्री कुमार ने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की बी भी श्रीनिवास के कांग्रेस सेवा दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस सेवा दल के साथियों के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल
देवघर-26 जून 2026पुण्यतिथि पर स्वर्गीय स्वामी सहजानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी व किसान नेता स्वर्गीय स्वामी सहजानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे किसान आंदोलन के प्रणेता तो थे ही साथ ही स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, युग दृष्टा एवं कर्मयोगी भी थे। अपने कार्यकलापों से उन्होंने देश और समाज को नई दिशा दी तथा किसानों के हितों को भी सुरक्षित किया। जाति धर्म के नाम पर समाज में जो बिखराव आ रहा है उससे समाज को बचाने के लिए स्वामी सहजानंद सरस्वती के उद्देश्य एवं आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल
देवघर-26 जून 2026विश्व नशा निरोधक दिवस मनाने का मूल उद्देश्य समाज को नशा के दुष्परिणामों से अवगत कराना।
देवघर: संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने विश्व नशा निरोधक दिवस के अवसर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सुदृढ़ एवं सुखी जीवन के लिए नशा जैसी दुष् प्रवृत्ति से दूर होना अति आवश्यक है। युवा वर्ग का एक बड़ा हिस्सा नसे का शिकार हो रहा है। उचित वातावरण एवं चेतना का निर्माण तथा दृढ़ संकल्पित होने से ही नशे जैसी बुराइयों से दूर रहा जा सकता है। विश्व नशा निरोधक दिवस मनाने का मूल उद्देश्य समाज को नशा के दुष्परिणामों से अवगत कराना है। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की 26 जून का दिन मादक पदार्थों से मुकाबले का प्रतीक बन गया है नशे से दूर रहने का संकल्प लें तभी विश्व नशा निरोधक दिवस मनाना सार्थक साबित होगा । अजय कुमार सदस्य संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
देवघर-में 26 जून 2026 जयंती पर वंदे मातरम के रचयिता स्वर्गीय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि।
देवघर: बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने आधुनिक भारतीय कथा के जनक, प्रख्यात उपन्यासकार, महान कवि, पत्रकार एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के रचयिता स्वर्गीय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बांग्ला साहित्य में जनमानस तक पैठ बनाने वालों में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय पहले साहित्यकार थे। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम वह रचना है जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के काल में क्रांतिकारियों का प्रेरणा स्रोत बन गया था। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की वे राष्ट्र के लिए वंदे मातरम लिखकर अजर -अमर हो गए । अजय कुमार पूर्व प्रवक्ता बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन
देवघर-24 जून 2026 जयंती पर स्वर्गीय डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा को श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक महान शिक्षाविद, प्रखर वक्ता, सहज स्वभाव के जन नेता तथा मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण राजनीतिज्ञ थे। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की अपनी जिजीविषा और दृढ़ संकल्प शक्ति से एक शिक्षक, एक राजनेता और एक समाजसेवी के रूप में स्वर्गीय मिश्रा संयुक्त बिहार की जनता की पीड़ा को दूर करने एवं संयुक्त बिहार के विकास के लिए जीवन पर्यंत कृत संकल्पित रहे। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल
देवघर- में पुण्यतिथि पर पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय वीवी गिरी को श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने ने पुण्यतिथि पर पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय वी वी गिरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से देश में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया। देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूती प्रदान करने में उनके अमूल्य योगदान को यह देश सदैव याद रखेगा। श्री कुमार एवं श्री मिश्रा ने कहा कि वे श्रमिकों की भलाई के लिए आजीवन संघर्ष करते रहने वाले एक पुरोधा थे । राष्ट्र के विकास में उनकी गहरी दिलचस्पी थी। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर -भाजपा सत्संग नगर मंडल के द्वारा राष्ट्रवादी नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया।
देवघर: 23 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी के सत्संग नगर मंडल द्वारा मंगलवार को मंडल अध्यक्ष रमेश राय की अगुवाई में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया जिसमें प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया उपस्थित थें l इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्रवादी विचारों को स्मरण किया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया ने उनके जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि आज हर कार्यकर्ता को उनसे सीख लेना चाहिए। श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाजपा के सदैव मार्गदर्शक रहे हैं। उन्होंने कश्मीर के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। एक देश एक निशान एक विधान के लिए उन्होंने अपने प्राणों कि आहुति दी थी। आज उन्हीं की देन है कि कश्मीर में अमन चैन कायम हो सका है। प्रधानमंत्री उनके सपनों को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। देश के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने उस समय के मंत्री पद को भी लात मार दी व देश की सेवा में लग गए क्योंकि उन्हें कांग्रेस के तुष्टिकरण की नीति को उस समय जान गए थे। उन्होंने देश के लिए अपना बलिदान देने का काम किया। मंडल अध्यक्ष रमेश राय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया l वे दलित शोषित पिछड़ों के हितैषी थे l कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष रमेश राय, संध्या कुमारी, प्रेमलता बरनवाल, मुन्ना सिंह, टुनटुन सिंह, बिनीत कुमार, अनिल सिंह, रमेश सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, शुभेंदु सुमन अमित आदि भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे l
देवघर-में बोंग पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट का हुआ भव्य उद्घाटन, थीम-बेस्ड ट्रेन डिलीवरी से आकर्षित हुआ शहर।
देवघर: 24 जून 2026, बुधवार के दिन देवघर के प्रतिष्ठित बैद्यनाथ टावर, रिलायंस फैशन वर्ल्ड के तीसरे तल्ले पर सुभाष चौक के पास, बोंग पिज्ज़ा रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मुख्य अतिथि देवघर विधायक सुरेश पासवान थे, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. एन.डी. मिश्रा, खेल पदाधिकारी संजय कुमार, गुड्डू बंका, पार्षद विशाल सर्राफ, पार्षद अनुप कुमार, राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र जालान, पूनम जालान, स्वाती अग्रवाल, केशव अग्रवाल, माधव अग्रवाल सहित शहर के कई गणमान्य उपस्थित थे। बोंग पिज़्ज़ा सिर्फ पिज़्ज़ा तक ही सीमित नहीं है; यह एक थीम-बेस्ड रेस्टोरेंट है, जिसमें हर ऑर्डर एक ट्रेन इंजन द्वारा मेहमानों की टेबल तक पहुंचाया जाता है, जो बच्चों और वयस्कों दोनों को रोमांचित करता है। इस रेस्टोरेंट में आप पिज़्ज़ा के साथ-साथ चाइनीज़, कॉन्टिनेंटल, नॉर्थ और साउथ इंडियन सहित कई तरह के व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं और वो भी शाकाहारी और मांसाहारी विकल्पों के साथ। इस अवसर पर बोंग पिज़्ज़ा के COO, शेफ और मालिक से भी बातचीत हुई, जिन्होंने इस अनोखे अनुभव के बारे में बताया और शहर में एक नई पहचान जोड़ने की बात कही, ये रेस्टोरेंट शहरवासियों के लिए एक नया स्वाद और अनुभव की दुनिया लेकर आया है। पता - बोंग पिज़्ज़ा, बैद्यनाथ टावर, रिलायंस फैशन वर्ल्ड के तीसरे तल, सुभाष चौक, कास्टर टाउन देवघर,
देवघर-खेल सिर्फ मैदान पर पसीना बहाने का नाम नहीं है, बल्कि यह हमें समाज और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना भी सिखाता है-डॉ सुनील खवाड़े।
देवघर: जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ने पौधारोपण के साथ किया 'अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह' का शंखनाद देवघर (झारखंड): खेल सिर्फ मैदान पर पसीना बहाने का नाम नहीं है, बल्कि यह हमें समाज और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना भी सिखाता है। आज 'अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह' के अवसर पर हमारे द्वारा किया गया पौधारोपण इस बात का प्रतीक है कि एक स्वस्थ शरीर तभी संभव है जब हमारा पर्यावरण भी स्वस्थ और हरा-भरा हो। हमारा उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि युवाओं में खेल भावना (Sportsmanship) के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक स्वच्छता की आदत डालना भी है। नंदन पहाड़ लेक का सफाई अभियान इसी सोच का हिस्सा है। मैं जिले के सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और युवाओं से अपील करता हूँ कि वे इस ओलंपिक सप्ताह से जुड़ें, खेलें, और अपनी धरती को सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस विशेष सप्ताह की शुरुआत जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े, सचिव चंदना झा, प्लानिंग कमेटी के अध्यक्ष आशीष झा और कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर की। पर्यावरण और खेल को एक साथ जोड़ने का यह अभियान आगामी 28 जून तक निरंतर चलेगा। इस गरिमामयी अवसर पर खेल जगत की प्रमुख हस्तियाँ भी मौजूद रहीं, जिनमें एथलेटिक्स कोच दीपक यादव, बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी अंकेश कुमार ,रजनीश कुमार,कुणाल कुमार और कबड्डी कोच आलोक कुमार ने भी पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। सप्ताह भर खेल की मचेगी धूम, नंदन पहाड़ लेक की होगी सफाई* इस ओलंपिक सप्ताह के दौरान युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए कई खेल प्रतियोगिताओं का खाका तैयार किया गया है। पूरे सप्ताह में कबड्डी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, स्विमिंग और पेंटिंग जैसी विविध स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए संघ द्वारा नंदन पहाड़ लेक की विशेष सफाई का अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि खेल के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश भी जन-जन तक पहुँचे।