ग्राम प्रधानों ने पंचायतों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प
- राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक संपन्न
मऊ। जनपद मऊ में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में जिले के विभिन्न ग्राम प्रधानों ने पंचायतों से जुड़ी समस्याओं, अधिकारों, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान पंचायतों को अधिक सशक्त एवं अधिकार संपन्न बनाने, ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आवश्यक सुझावों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई हैं और इनके सशक्त होने से ही ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास संभव है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए गांवों के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और पंचायतों के अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने "एकता, संगठन, संघर्ष और विकास" के मूल मंत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास को नई गति देने, पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने तथा पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास जारी रखने पर भी सहमति व्यक्त की।![]()

- राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक संपन्न

भायंदर। विगत दिनों भाजपा कामगार आघाड़ी के मीरा-भायंदर जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए प्रवीण राय ने स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता, जिलाध्यक्ष दिलीप जैन तथा जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अपनी टीम गठित कर ली है। नवगठित कार्यकारिणी में संतोष राउत तथा योगेश शिव पुजारी को उपाध्यक्ष, हसनत काजी व प्रमोद यादव को महासचिव, भगवान ज्ञानू सालुंखे को सचिव एवं अनिल पटेल कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रोहित तोडणकर, दीपक पाटिल तथा दिलीप चव्हाण मनोनीत किए गए हैं। भाजपा जिला कार्यालय में विधायक नरेंद्र मेहता ने कामगार आघाड़ी के जिलाध्यक्ष प्रवीण राय की उपस्थिति में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। विधायक नरेंद्र मेहता से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे पार्टी की मजबूती तथा कामगारों के हितों के संरक्षण व उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए पूरे मनोयोग से काम करने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह, बृजेश तिवारी, जिला प्रवक्ता शैलेश पांडेय समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मऊ। घाघरा नदी में एकादशी स्नान के दौरान लापता हुई गाजीपुर निवासी दो बहनों में से छोटी बहन का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया। बड़ी बहन की तलाश अब भी जारी है।
मऊ। जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र में कथित डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना नदवा सराय बाजार के समीप स्थित एक निजी चिकित्सालय की बताई जा रही है।
मऊ। जनपद मऊ के कलेक्ट्रेट परिसर में गोंड समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।
मऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर मऊ जिले में संचालित अवैध अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लीनिकों के खिलाफ व्यापक जांच और कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। बिना अनुमति के गर्भपात समेत अन्य अवैध चिकित्सीय गतिविधियों के संचालन संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के आदेश दिए गए हैं।
Jun 28 2026, 17:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1