देवघर-केकेएन स्टेडियम देवघर के सभागार में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन देवघर की जिला कमेटी के गठन संबंधी बैठक।
देवघर:
आज 04 जून 2026 को के के एन स्टेडियम देवघर के सभागार में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन देवघर की जिला कमेटी के गठन संबंधी बैठक देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील खवाड़े की अध्यक्षता में आयोजित की गई l बैठक में योग खेलों के विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने तथा जिले में योगासन, खेल गतिविधियों को संगठित एवं सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला स्तर पर एक सशक्त संगठन की आवश्यकता पर बल दिया तथा योगासन खेल के प्रचार प्रसार हेतु अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किए बैठक में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन झारखंड के मुख्य सलाहकार विपिन पांडे योगासन स्पोर्ट्स के बारे में विस्तृत जानकारी सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों को दी, इसके बाद बिपिन पाण्डे के देखरेख में जिला कमेटी देवघर के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई तथा विभिन्न पदों के लिए नामों पर विचार विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया , जो इस प्रकार है मुख्य संरक्षक- डॉ सुनील खवाड़े संरक्षक- संजय मालवीय अध्यक्ष- वीरेंद्र कुमार सिंह उपाध्याय- रूपाश्री, प्रेम केसरी, निर्मल कुमार, राजेश श्रृंगारी महेश लाठ सचिव- ऋषिराज सिंह कोषाध्यक्ष- राजश्री मालवीय सह कोषाध्यक्ष- सोनी सिंह संयुक्त सचिव- डॉ चेतना भारती, बिप्लव विश्वास, संतोष पाल कार्यकारिणी सदस्य- राकेश कुमार रॉय, आशुतोष कुमार उर्फ जिम्मी मृगेंद्र कुमार, गौतम कुमार, विकास कुमार, कृष्णकुमार, मोहित केसरी सलाहकार समिति- आशीष झा, धर्मेंद्र देव l बैठक के अंत में अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े और योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, झारखंड के मुख्य सलाहकार बिपिन पाण्डेय ने चयनित सभी पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की तथा सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत और सुदृढ़ बनाने का आह्वान कियाl बैठक में निम्न लोग सम्मिलित थे- डॉ सुनील खवाड़े, अध्यक्ष जिला ओलिंपिक संघ बिपिन कुमार पाण्डेय, मुख्य एडवाइजर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, झारखंड, संजय मालवीय उपाध्यक्ष जिला खेल प्राधिकरण देवघर, आशीष झा, सचिव जिला खेल प्राधिकरण देवघर ,धर्मेन्द्र कुमार देव, कोषाध्यक्ष, जिला खेल प्राधिकरण देवघर ,वीरेन्द्र कुमार सिंह ,ऋषि राजसिंह, रूपाश्री राजश्री मालवीय, सोनी सिंह, राकेश कुमार राय, आशुतोष कुमार, बिप्लब बिस्वास, गौतम कुमार डॉ॰ चेतना भारती ,राजेश श्रृंगारी ,मोहित केशरी के अलावा काफी संख्या में खेल से संबंधित व्यक्ति मौजूद थे
Jun 06 2026, 08:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k