/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png StreetBuzz देवघर-नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया। bablusah00004
देवघर-नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया।
देवघर: आज भारतीय जनता पार्टी भाजपा जिला कार्यालय, देवघर, में मोदी जी के 12 साल बेमिसाल, विकास, विश्वास और जनकल्याण को लेकर जिला कार्यशाला किया गया। कार्यशाला का अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने किया। कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला प्रभारी  यदुनंदन पाठक उपस्थित हुए। कार्यशाला में सचिन रवानी ने कहा देश की जनता ने जिस तरह भरोसा और विश्वास के साथ नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया उसे भरोसा और विश्वास को 12 साल निरंतर अपने समय का पल-पल और शरीर का कण-कण इस देश को समर्पित किया है ।इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को गर्व है। पूरे 12 साल उपलब्धि भर रहा। 2014 से पहले कांग्रेसियों की सरकार में देशवासियोंको बुनियादी सुविधा यह नहीं पहुंच पाती थी कहीं बिजली नहीं, कहीं पानी नहीं, गरीबों को पक्का मकान नहीं, इलाज की सुविधा नहीं, और योजना बिचोलियों के हाथ। लेकिन जैसे ही गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना उसने पहले संबोधन में ही संकल्प लिया कि मैं अपनी पूरी कार्यकाल देश की गरीब,दलित ,पीड़ित शोषित ,मजदूर,किसान, युवा, महिलाओं के लिए समर्पित रहेगा और उन्होंने 12 साल के कार्यकाल में करके दिखाने का काम किया है चाहे वह प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन,प्रधानमंत्री आवास,उज्जवला गैस योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छता अभियान,हर घर शौचालय अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नल से जल योजना, देवघर में एम्स ,हवाई अड्डा, रिंग रोड, रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों इस 12 साल के कार्यकाल में करने का काम किया। और ऐतिहासिक कार्य जैसे अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण ,कश्मीर से 370 धारा हटाना महिला आरक्षण बिल, तीन तलाक जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कार्य करने का काम किया है। जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक ने कहा की 12 साल के जन कल्याणकारी योजना को हम लोगों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है और राज्य की हेमंत सोरेन की भ्रष्ट सरकार का नाकामी को भी हम लोग जनता के बीच ले जाएंगे। 5 जून से 20 जून तक मोदी जी के सरकार की उपलब्धियां को तरह-तरह के कार्यक्रम के माध्यम से बताने का काम किया जाएगा ।5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम एवं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभयानंद झा ने किया मौके पर संजीव जजवाड़े,रीता चौरसिया, सुनीता सिंह, पंकज सिंह भदोरिया, मुकेश पाठक, मनोज मिश्रा, संतोष मुर्मू,सुलोचना देवी,अलका सोनी धनंजय तिवारी, बलवीर राय प्रहलाद यादव सोना धारी झा संजय गुप्ता निरंजन देव गंगाधर मंडल सुमित रवानी काशी मंडल शांति देवी सुनील मंडल संतोष सिंह रामनारायण राय दिगंबर पांडे मनोहर चौधरी अनूप भैया रवि रवानी कृष्ण पोद्दार मोहन कुमार उमेश यादव आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित हुए
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को देवघर-राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के ने
देवघर: 1 जून झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, कांग्रेस नेता नंदकिशोर दास, शैलेश मिश्रा, शंकर दास, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष सुखदेव दुबे, चंद्रशेखर सिंह, मौलाना रियासत अंसारी, सीताराम सिंह इंटक के जिला महासचिव अंजलि देवी, रामानंद सिंह, सोहन केसरी, जिला इंटक के सचिव प्रभु दास, आशुतोष पासवान एवं कैलाश रजक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को पार्टी की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से की है। इंटक एवं कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि श्री सहाय राज्यसभा में जाकर पूरे राज्य के क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएंगे क्योंकि वह पूरे राज्य के क्षेत्र की समस्याओं को करीब से समझते हैं और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ भी है। इंटक एवं कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की पूरे राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को श्री सहाय जैसे मजबूत भरोसेमंद और सक्रिय नेता जब राज्यसभा में उठाएंगे तो इस राज्य को एक नई दिशा मिलेगी परिणाम स्वरूप राज्य का चौमुखी विकास होगा। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक