/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz खाद्य प्रसंस्करण नीति-2023 से यूपी में निवेश और रोजगार को नई रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर lucknow
खाद्य प्रसंस्करण नीति-2023 से यूपी में निवेश और रोजगार को नई रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के क्षेत्र में तेजी से उभरता औद्योगिक केंद्र बन रहा है। राज्य सरकार की उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 निवेश, रोजगार, निर्यात और किसानों की आय वृद्धि को नई दिशा दे रही है।

नीति के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु सोमवार को कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय इम्पावर्ड समिति (SLEC) की बैठक कृषि उत्पादन आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में 18 नए निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

18 नए निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति

बैठक में जिन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, उनमें प्रमुख रूप से—

  • स्टार्च निर्माण इकाइयाँ
  • डेयरी उत्पाद निर्माण
  • पास्ता एवं मुरमुरा उत्पादन
  • पोल्ट्री एवं कैटल फीड यूनिट
  • ऑर्गेनिक उत्पाद प्रसंस्करण
  • विभिन्न खाद्य उत्पाद विनिर्माण इकाइयाँ

शामिल हैं।

₹350 करोड़ की अनुदान राशि वितरित

अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बी.एल. मीणा ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में पूंजी निवेश के मामले में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है। अब तक स्वीकृत परियोजनाओं को ₹350 करोड़ की अनुदान राशि वितरित की जा चुकी है।

निवेशकों को सम्मानित किया गया

बैठक में जनपद बागपत स्थित Ambrosia Products India Pvt. Ltd. के निवेशक जयदेव सिंह को समयबद्ध इकाई स्थापना और निवेश के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

वहीं अमेठी की एफिकनो फिनटेक कंसल्टेंट्स प्रा. लि. द्वारा स्टार्च उत्पादन परियोजना को भी मंजूरी दी गई। यह स्टार्च बिस्कुट, टॉफी और अन्य खाद्य उत्पादों में उपयोग होगा।

ऑर्गेनिक उद्योग को भी बढ़ावा

बुलंदशहर की शाकुंभरी ऑर्गेनिक एक्जिम LLP द्वारा तिल, मूंगफली, गेहूं और दालों के प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग परियोजना हेतु सब्सिडी आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसे भी सकारात्मक रूप से लिया गया।

पीएमएफएमई योजना में यूपी देश में प्रथम

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत 26,000 परियोजनाओं की स्वीकृति के साथ उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश में प्रयागराज जिला प्रथम स्थान पर है।

विभागवार परियोजनाओं का प्रतिशत

खाद्य प्रसंस्करण नीति के तहत जारी लेटर ऑफ कम्फर्ट में—

  • कृषि विभाग – 22%
  • उद्यान विभाग – 30%
  • मत्स्य विभाग – 20%
  • दुग्ध विकास – 22%
  • गन्ना विभाग – 3%
  • आयुष, आबकारी, पशुपालन – 1-1%

परियोजनाएँ शामिल हैं।

निवेशकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने सभी संबंधित विभागों और प्राधिकरणों को निर्देश दिए कि निवेशकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में खाद्य प्रसंस्करण विभाग, अन्य विभागों के अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई को, तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

लखनऊ। जन सामान्य को त्वरित, सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 09 मई 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ मलखान सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुई।

बैठक का आयोजन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-7, लखनऊ एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी श्री प्रकाश तिवारी के कक्ष में किया गया, जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राज बहादुर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव तथा बैंक ऑफ इंडिया के लीड बैंक मैनेजर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सायं में पुराने उच्च न्यायालय परिसर स्थित मेडिएशन सेंटर, लखनऊ में समस्त मजिस्ट्रेटों के साथ भी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नोडल अधिकारी श्री प्रकाश तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर उनके निस्तारण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि पक्षकारों को समय पर सूचना (तामिला) सुनिश्चित कराई जाए, ताकि अधिकाधिक मामलों का निपटारा संभव हो सके। इस संबंध में सम्मन सेल प्रभारी को शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेटों को अधिकाधिक मामलों को चिन्हित करने तथा चिन्हित वादों को एनजीडीजी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने आमजन से अपील की कि वे अपने न्यायालयों में लंबित मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत कर उनका त्वरित निस्तारण कराएं और इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

बाराबंकी में पर्यटन विकास को मिली रफ्तार, 702 लाख रुपये की 10 परियोजनाएं स्वीकृत
* आस्था स्थलों के विकास से बढ़ेगा पर्यटन, स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा : जयवीर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बाराबंकी जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पर्यटन विकास को गति देते हुए 702 लाख रुपये की लागत से 10 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। ये परियोजनाएं राज्य योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत की गई हैं।
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सीएनडीएस कार्यदायी संस्था को सौंपी गई है। संस्था को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को शीघ्र लाभ मिल सके।

* इन स्थलों का होगा विकास
मंत्री ने बताया कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के करौंदी स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर के विकास हेतु 90 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के अलियाबाद स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर के लिए 55 लाख रुपये तथा हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हसवापुर मजरे खैरा कंकू स्थित ठाकुर राधाकृष्ण महाराज मंदिर के विकास हेतु 59 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
रामनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित कोटवाधाम जगजीवन दास मंदिर के लिए 150 लाख रुपये, बाराबंकी आवास विकास कॉलोनी कोठी डीह स्थित स्वामी चेतना जी महाराज शिवा योगपीठ योग आश्रम के लिए 86 लाख रुपये तथा जैदपुर ब्लॉक मसौली स्थित ज्वालामुखी मंदिर के लिए 70 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा हैदरगढ़ क्षेत्र के जलालपुर स्थित नैपुरा घाट गोमती नदी तट पर मंदिर प्रांगण में इंटरलॉकिंग कार्य हेतु 48 लाख रुपये दिए गए हैं। कुर्सी विकासखंड फतेहपुर के ग्राम गौरा सैलक स्थित गंगापुर घाट सुमली नदी किनारे बहुउद्देशीय सुविधाओं के लिए 48 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
रामनगर क्षेत्र के कालभैरव मंदिर श्रीनाथ बाबा, ग्राम शहादगंज मजरे लालपुर में पर्यटन विकास हेतु 48 लाख रुपये तथा हैदरगढ़ के ग्राम बेहटा स्थित बाबा टीकाराम तीर्थ स्थल पर बहुउद्देशीय सुविधाओं के विकास के लिए भी 48 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
* श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी, रोजगार मिलेगा
जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश भर के विरासत एवं आस्था स्थलों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसका उद्देश्य धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि इन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ने से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
हर व्यक्ति की हर समस्या का समाधान हो: केशव मौर्य
* जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं सैकड़ों फरियादें, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय, 7-कालीदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति की हर समस्या का हर संभव निदान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो तथा पीड़ितों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जनता दर्शन के दौरान श्री मौर्य ने स्वयं फरियादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। कई मामलों में उन्होंने फतेहपुर, सीतापुर, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, शामली, बाराबंकी, लखीमपुर और अम्बेडकरनगर के जिलाधिकारियों, प्रयागराज के पुलिस आयुक्त, रामपुर व कन्नौज के पुलिस अधीक्षकों तथा शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, उत्पीड़न, दुर्घटना, विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, आवास आवंटन, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर कठोर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने शिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही तय करने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।
जनसुनवाई में महिलाओं, दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की समस्याओं को विशेष प्राथमिकता दी गई। संबंधित अधिकारियों को इनके मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, लखीमपुर, उन्नाव, प्रयागराज, बदायूं, बागपत, फिरोजाबाद, श्रावस्ती, सीतापुर, इटावा, बस्ती, बलरामपुर, संतकबीरनगर, प्रतापगढ़, पीलीभीत, संभल, औरैया, कानपुर देहात, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, कुशीनगर सहित करीब तीन दर्जन जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।
उप मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत होगा।
आगरा में मासूम से दरिंदगी: टेंपो में ले जाकर 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी फरार
लखनऊ । आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कक्षा 2 में पढ़ने वाली 6 वर्षीय मासूम छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा गंभीर आपराधिक कृत्य करने का आरोप लगा है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को छात्रा ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसे पकड़ लिया और पास खड़े टेंपो में जबरन ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ गलत हरकत की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि वह इस घटना के बारे में किसी को न बताए।
घटना के बाद बच्ची डरी-सहमी रही, लेकिन दो दिन बाद जब उसे तकलीफ बढ़ी तो उसने रविवार शाम को अपनी मां को पूरी बात बताई। यह सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव में ही घूमता मिला, जिसे बच्ची ने पहचान लिया।
आरोप है कि जब पीड़ित परिवार ने आरोपी के घरवालों से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा पथराव कर दिया। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
थाना मलपुरा प्रभारी के अनुसार, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक प्रकरण पर कार्रवाई करने तथा जरूरतमंदों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
सुपरओवर में फिर टूटा लखनऊ का दिल: रिंकू सिंह के तूफान से कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स की लगातार 8वीं हार

लखनऊ । यूपी की राजधानी इकाना स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपरओवर में जीत दर्ज कर ली। मुकाबला आखिरी गेंद तक सांसें थाम देने वाला रहा, लेकिन अंत में लखनऊ के बल्लेबाज फिर दबाव में बिखर गए।

मो. शमी ने कार्तिक त्यागी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर मैच को सुपरओवर में पहुंचा दिया। इससे इकाना में मौजूद हजारों दर्शकों को उम्मीद जगी कि लखनऊ घर में पहली जीत दर्ज कर सकता है, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया।सुपरओवर में सुनील नारायण ने घातक गेंदबाजी करते हुए पहली गेंद पर निकोलस पूरन और तीसरी गेंद पर एडन मार्करम को शून्य पर आउट कर दिया। महज 2 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर मैच खत्म कर दिया।

रिंकू सिंह की तूफानी पारी ने पलटा मैच

इस मैच के हीरो रिंकू सिंह रहे, जिन्होंने 51 गेंदों पर 83 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी ने कोलकाता को 155 रन तक पहुंचाया और बाद में यही स्कोर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। खास बात यह रही कि यह उनका आईपीएल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।लखनऊ के लिए मोहसिन खान ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। वह इस सीजन में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने। उन्होंने शुरुआती ओवरों में केकेआर की कमर तोड़ दी थी, लेकिन रिंकू की पारी ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।

लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत खराब रही। मिचेल मार्श जल्दी आउट हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत (42 रन) और मार्करम (31 रन) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। निकोलस पूरन एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।इस हार के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने घरेलू मैदान पर लगातार आठवीं हार का सामना करना पड़ा। टीम अब अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म होती नजर आ रही हैं।

फैंस का जोश, लेकिन अंत में मायूसी

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तेज धूप के बावजूद हजारों फैंस टीम का समर्थन करने पहुंचे। मैच के दौरान “एलएसजी-एलएसजी” के नारे गूंजते रहे, लेकिन हार के बाद वही दर्शक मायूस होकर लौटे।

मुकाबले की खास बातें

रिंकू सिंह का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर (83 रन)
मोहसिन खान का करियर बेस्ट प्रदर्शन (5 विकेट)
इस सीजन का पहला सुपरओवर
अंगकृष रघुवंशी का फील्ड में बाधा डालने पर आउट होना
कुल मिलाकर, मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा, लेकिन एक बार फिर लखनऊ की कमजोर बल्लेबाजी टीम पर भारी पड़ गई, जबकि रिंकू सिंह की पारी ने केकेआर को यादगार जीत दिला दी।
सीएम योगी के हाथों सम्मानित होकर बढ़ा आरक्षियों का हौसला
* दीक्षांत परेड में महिला आरक्षियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, डीजीपी ने दिलाई शपथ

लखनऊ। दीक्षांत परेड समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार प्राप्त कर आरक्षियों का उत्साह दोगुना हो गया। समारोह में महिला आरक्षियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षी **नेहा यादव** को तीन, **सोनम** को दो तथा **रिया सिंह कुशवाहा** को एक पुरस्कार प्रदान किया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक **राजीव कृष्ण** ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिह्न भेंट किया। साथ ही डीजीपी ने दीक्षांत परेड में आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना की शपथ दिलाई।

-पुरस्कार प्राप्त करने वाले आरक्षी:
* परेड कमांडर प्रथम– महिला रिक्रूट आरक्षी नेहा यादव
* परेड कमांडर द्वितीय– महिला रिक्रूट आरक्षी रिया सिंह कुशवाहा
* परेड कमांडर तृतीय– महिला रिक्रूट आरक्षी कुमारी सोनम
* अंतः विषय टॉपर (समग्र कोर्स)– कुमारी नेहा यादव
* वाह्य विषय टॉपर (समग्र कोर्स)– कुमारी सोनम
* सर्वांग सर्वोत्तम पुरस्कार– कुमारी नेहा यादव

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षियों की उपलब्धियों की सराहना की गई।
मन की बात’ से जन-जन को मिल रही नई ऊर्जा : केशव प्रसाद मौर्य
* लखनऊ में उप मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लखनऊ के डीवीएल लॉन, बुद्धेश्वर चौराहा पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का श्रवण किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि ‘मन की बात’ से जन-जन को नई ऊर्जा और सकारात्मक प्रेरणा मिल रही है। कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि प्रधानमंत्री इस मंच का उपयोग कभी भी राजनीतिक चर्चा के लिए नहीं करते, बल्कि सदैव सकारात्मकता, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के संदेश को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से विभिन्न प्रेरक और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हैं, जो समाज के हर वर्ग को नई दिशा देते हैं। देशवासियों के लिए यह गौरव का विषय है कि उन्हें प्रधानमंत्री के ऐसे प्रेरणादायक विचार सुनने का अवसर मिलता है।
श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के उद्बोधन से नागरिकों में नई ऊर्जा का संचार होता है और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी और अधिक सशक्त होती है। ‘मन की बात’ आज जन-जन को जोड़ने वाला प्रभावी माध्यम बन चुका है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
इस अवसर पर  आनंद द्विवेदी, विजय मौर्य, उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. ऋषि चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यूपी में 12,135 वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण रद्द * गलत दस्तावेज और अधूरे ब्यौरे पर बड़ी कार्रवाई, लखनऊ में सबसे ज्यादा 1114 रजिस्ट्रेशन निरस्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों के सत्यापन अभियान के तहत बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। गलत, अधूरे और विसंगतिपूर्ण अभिलेख मिलने पर प्रदेश की 12,135 वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से की गई है।
प्रदेश में कुल 1.26 लाख वक्फ संपत्तियां पंजीकृत हैं, जिनका विवरण केंद्र सरकार के UMEED पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके लिए 6 जून तक पंजीकरण की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
निरस्त पंजीकरणों में लखनऊ सबसे ऊपर है, जहां 1114 वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया। इसके अलावा बिजनौर में 1003, सहारनपुर में 990, बाराबंकी में 577, अमरोहा में 86, बागपत में 60 और बरेली में 17 मामलों में कार्रवाई की गई है।
वक्फ बोर्ड के अनुसार जिन संपत्तियों के दस्तावेज अधूरे पाए गए, विवरण गलत मिला या रिकॉर्ड में विसंगतियां सामने आईं, उनका पंजीकरण निरस्त किया गया है। संबंधित प्रबंधन समितियों को अब सही अभिलेखों के साथ दोबारा आवेदन करना होगा।
इस कार्रवाई को वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।