ट्रंप ने ईरान को एक ही रात में ख़त्म करने की धमकी दी, सीजफायर प्रस्ताव खारिज होने पर धमकाया
#donaldtrumpultimatumonstaritofhormuzb2spiritstealthbomber
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक ही रात में खत्म करने की धमकी दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट पर ईरान को लेकर बेहद कड़ी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए समझौता नहीं किया, तो उन्हें भारी तबाही का सामना करना पड़ेगा।ट्रंप ने कहा कि ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है, और वह रात शायद कल रात हो।
![]()
पूरे देश को एक रात में तबाह करने की धमकी
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सामने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए जो मियाद रखी थी वो मंगलवार को अमेरिकी समय के मुताबिक रात 8 बजे खत्म हो रही है। ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि अगर ईरान समझौता नहीं करता तो पूरा देश एक रात में तबाह हो सकता है।
बुनियादी ढांचों पर हमले की चेतावनी
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपनी धमकी का दायरा बढ़ाते हुए हमलों में सभी बिजली संयंत्रों और पुलों को भी शामिल कर लिया है। ट्रंप ने बार-बार चेतावनी दी है कि अगर तेहरान कोई समझौता करने में नाकाम रहता है, या तेल के परिवहन के लिए बेहद अहम जलमार्ग, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने में नाकाम रहता है, तो अमेरिका ईरान में बिजली संयंत्रों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों पर हमला कर सकता है।
ईरान ने 'अस्थायी युद्धविराम' को ठुकराया
ट्रंप की यह धमकी तब आई है, जब ईरान ने अमेरिकी सीजफायर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। तेहरान ने 45 दिन के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और कहा है कि वह युद्ध का स्थायी अंत चाहता है। ईरान ने कहा है कि वह अस्थायी सीजफायर के लिए तैयार नहीं है।
आज की रात ईरान पर भारी!
ट्रंप ने कहा कि हॉर्मुज खोलना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यह दुनिया के 20% तेल का रास्ता है। ईरान ने युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका-इजरायल के जहाजों को गुजरने नहीं दिया। अब अमेरिका का कहना है कि अगर समझौता नहीं हुआ तो पावर प्लांट और पुलों पर हमले शुरू हो जाएंगे। अब ईरान के पास सिर्फ कुछ घंटों का वक्त है, जिसमें या तो वो समझौता करे या फिर उसे मलबे के ढेर में बदलना होगा। भले ही संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि नागरिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है, लेकिन अमेरिका पीछे नहीं हटेगा। अल्टीमेटम खत्म होने के बाद आज रात ईरान पर अमेरिका-इजरायल का हमलों का सैलाब आ सकता है।
अमेरिका-ईरान तनाव गंभीर युद्ध बना
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक गंभीर युद्ध का रूप ले चुका है। यह युद्ध 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के साथ शुरू हुआ था। इस संघर्ष की शुरुआत में अमेरिकी और इजरायली हमले में ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, उनकी पत्नी और दूसरे कई वरिष्ठ नेताओं की मौत हुई थी। इस बीच ईरान ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 45 दिनों के अस्थायी युद्धविराम को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया है। ईरान की मांग है कि युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त किया जाए। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए मंगलवार रात 8 बजे (ET) तक का समय दिया है।





3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.5k