बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 71 नामों का ऐलान, नंदकिशोर यादव का टिकट कटा
#biharbjpreleased71candidates_list
बिहार चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गयी है। बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों के नामों का लान किया है। बीजेपी की पहली उम्मीदवारों की सूची में सम्राट चौधरी के अलावा रामकृपाल यादव, संजीव चौरसिया, विजय सिन्हा, श्रेयसी सिंह और मंगल पांडे जैसे बड़े नाम शामिल हैं। लिस्ट की सबसे चौंकाने वाली बात विधानसभा सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव का टिकट कटना है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में कुल में नौ विधायकों के टिकट काटे हैं। इस सूची में कुल 9 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।
![]()
रामकृपाल यादव को दानापुर से टिकट
बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची में रामकृपाल यादव को भी टिकट मिला है। पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को दानापुर से टिकट दिया गया है। बीजेपी उम्मीवारों की पहली सूची के अनुसार सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट मिला है। वहीं नीरज बबलू छातापुर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं आरा से संजय टाइगर को टिकट दिया गया है।
पटना साहिब से नंदकिशोर यादव का टिकट कटा
बीजेपी ने पटना की 2 बड़ी सीटों पर इस बार बड़ा बदलाव किया है। पार्टी पटना की कुम्हारर सिटी से इस बार अरुण कुमार सिन्हा की जगह संजय गुप्ता को टिकट दिया गया है। वहीं पटना साहिब से नंदकिशोर यादव का टिकट कट गया है। नंदकिशोर यादव की जगह इस बार रत्नेश कुशवाहा को पटना साहिब से टिकट दिया गया है।
इन दिग्गजों पर भरोसा
पार्टी ने अपने कई कद्दावर मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को उनकी वर्तमान सीटों से दोबारा मैदान में उतारा है। मंत्री नितिन नबीन को पटना की बांकीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, मंत्री मंगल पाण्डेय को सिवान से टिकट दिया गया है। इसके अतिरिक्त, संजय सरावगी को दरभंगा सीट से चुनावी जंग में उतारा गया है। इसके अलावा, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को बेतिया विधानसभा सीट से एक बार फिर टिकट दिया गया है।
Oct 15 2025, 11:32