थाना को0 देहात पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
![]()
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-453/2025, धारा 108 बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त अंजनी कुमार तिवारी पुत्र चन्द्रप्रकाश तिवारी, नि0 ग्राम ढोंगवा, मौजा खरगूपुर, थाना को0 देहात, जनपद गोण्डा को गोड़री पुरवा से काशीपुर रोड, मौजा खरगूपुर से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी रामनिहाल पुत्र त्रिवेणी प्रसाद, ग्राम असरथा, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री का विवाह 24.05.2014 को थाना को0 देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढोंगवा निवासी अन्जनी कुमार तिवारी के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उनकी पुत्री को उसके पति, सास-ससुर एवं अजिया-ससुर द्वारा कम दहेज लाने के कारण मार-पीट एवं प्रताड़ित किया जाता रहा।
29.09.2025 को प्रार्थी को सूचना मिली कि अनीता की मृत्यु हो गई है। शव का निरीक्षण करने पर शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकत हुआ। आज 06.10.2025 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त अंजनी कुमार तिवारी को गोड़री पुरवा से काशीपुर रोड, मौजा खरगूपुर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
Oct 06 2025, 17:48