संस्कार भारती दक्षिण प्रान्त: जहानाबाद इकाई का गठन, डॉ. एस के सुनील बने अध्यक्ष
![]()
जहानाबाद। भारतीय कला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यरत संगठन संस्कार भारती दक्षिण प्रान्त के तत्वावधान में 19 अगस्त 2025 को मीट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में जहानाबाद इकाई का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर प्रान्त महामंत्री संजय कुमार पोदार एवं मंत्री विकास कुमार मिश्र की उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान घोषित पदाधिकारियों में—
- अध्यक्ष: डॉ. एस के सुनील
- उपाध्यक्ष: अमित कुणाल
- महामंत्री: डॉ. मानसी सिंह
- मंत्री: राणा वीरेंद्र सिंह एवं बरुण कुमार
- कोषाध्यक्ष: रंगनाथ पाण्डेय
- मंचीय कला: विवेक कुमार
- लोक कला: सावित्री सुमन
- कला धरोहर: अमित कुमार
इसके अतिरिक्त, संतोष कुमार एवं निरंजन कुमार प्रिंस को संरक्षक नियुक्त किया गया।
बैठक उपरांत संजय कुमार पोदार एवं विकास कुमार मिश्र ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की अपील की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. एस के सुनील ने कहा कि वे इस पद की गरिमा का पूर्ण सम्मान करेंगे और संस्कार भारती को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए समर्पित रहेंगे। वहीं, महामंत्री डॉ. मानसी सिंह ने कहा कि उनकी सफलता तभी पूर्ण होगी जब जहानाबाद में संस्कार भारती का परचम लहराएगा।
जहानाबाद में संस्कार भारती की इकाई का गठन शहरवासियों के लिए गौरव का विषय बना है। स्थानीय नागरिकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि यह इकाई जिले में कला, संस्कृति और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Aug 22 2025, 08:45