रांची में कम होगा जाम का “जंजाल”, बनेंगे 3 और फ्लाईओवर, सीएम हेमंत ने दी परियोजनाओं को हरी झंडी
#hemantsorengifttoranchiflyoversnetwork3projects_approved
रांची के लोगों को जाम से मुक्ति मिलने वाली है। कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर के बाद अब तीन और परियोजनाओं को सीएम हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है। इन परियोजनाओं में फ्लाईओवर और एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल हैं। जिन तीन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गयी है, उनमें अरगोड़ा चौक वाया कटहल मोड़ चापू टोली एलिवेटेड फ्लाईओवर, करमटोली मोरहाबादी से साइंस सिटी तक फ्लाईओवर और सांइस सिटी से रिंगरोड फोर लेन एवं रांची रेलवे स्टेशन के पीछे से एयरपोर्ट तक एलिवेटेड कॉरिडोर एवं फोरलेन शामिल हैं।
दूसरे शहरों में भी ट्रैफिक सुधारने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग की इन परियोजनाओं की प्रस्तुति देखने के बाद स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने डीपीआर बनाकर इन परियोजनाओं को जल्द शुरू करने का आदेश दिया है। साथ ही, उन्होंने रांची की तरह दूसरे शहरों में भी ट्रैफिक सुधारने के उपाय करने को कहा है।
परियोजनाएं इस प्रकार हैं:
1. अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ होते हुए चापू टोली तक एलिवेटेड फ्लाईओवर – इस फ्लाईओवर के निर्माण से रांची के व्यस्ततम क्षेत्रों में ट्रैफिक का बोझ काफी हद तक कम होगा।
2. करमटोली-मोरहाबादी से साइंस सिटी तक फ्लाईओवर और साइंस सिटी से रिंग रोड तक फोरलेन सड़क – यह मार्ग उत्तर रांची को रिंग रोड से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।
3. रांची रेलवे स्टेशन के पीछे से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक एलिवेटेड कॉरिडोर और फोरलेन मार्ग- इससे एयरपोर्ट की ओर यातायात सुगम होगा और यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
पहले ही मिला है दो फ्लाईओवरों का तोहफा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची को दो फ्लाईओवरों को तोहफा दे दिया है। इनमें कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरमटोली फ्लाईओवर शामिल है। अब सीएम ने तीन और प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और फोरलेन से रांची की तस्वीर तो बदलेगी ही, इसके साथ ही ट्रैफिक जाम से लोगों को काफी हद तक राहत मिल जाएगी।








Jul 19 2025, 16:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.3k