यूपी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
![]()
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। सरकार ने 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए नई तैनातियां की हैं। यह निर्णय प्रशासनिक कार्यकुशलता और रणनीतिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
तबादला सूची के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
तरुण गाबा, पुलिस आयुक्त प्रयागराज - बनाए गए पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ
जोगेंद्र कुमार - बने पुलिस आयुक्त, प्रयागराज
आशुतोष कुमार- बने अपर पुलिस आयुक्त, कानपुर
उपेंद्र अग्रवाल - बने पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय
हरीश चंद्र - बनाए गए पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर
संजीव त्यागी - बने पुलिस उपमहानिरीक्षक, कारागार
प्रदीप गुप्ता - बने पुलिस उपमहानिरीक्षक, कारागार प्रशासन
हेमत कुटियाल - बने पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसएसएफ लखनऊ
रामबदन दन सिंह - बने अपर पुलिस आयुक्त, आगरा
रमेश प्रसाद गुप्ता - बने सेनानायक, पीएसी मुरादाबाद
अमित कुमार - बनाए गए सेनानायक, 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ
यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग में दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
May 11 2025, 17:14