भारत-पाकिस्तान के बीच इन चीजों का होता है इम्पोर्ट, आयात-निर्यात बंद होने से दोनों देशों पर क्या पड़ेगा असर?
#whatthingsindiaimportsfrom_pakistan
![]()
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफा अधिक बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन लेते हुए पाकिस्तान से आने वाले या पाकिस्तान को जाने वाले सभी सामानों पर तुरंत रोक लगा दी है। यह रोक सीधे तौर पर या किसी और तरीके से आने-जाने वाले सभी सामानों पर लागू होगी। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग बंद हो गया है।
हर साल हजारों करोड़ का सामान करते हैं एक्सपोर्ट
बीच व्यापार बहुत ज्यादा नहीं है। दोनों देशों के बीच व्यापार में भारत पाकिस्तान को एक्सपोर्ट ज्यादा करता है। हम पाकिस्तान को हर साल हजारों करोड़ रुपये का सामान भेजते हैं। हालांकि, हम पाकिस्तान से बहुत कम सामान खरीदते हैं। 2019 के पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से सामान खरीदना काफी कम कर दिया है। इस तरह पाकिस्तान से आयात नहीं के बराबर है। उधर भारत का पाकिस्तान को एक्सपोर्ट साल 2020 के मुकाबले साल 2024 तक 300 फीसदी बढ़ गया।
ऐसे में जानते हैं पाकिस्तान से भारत क्या-क्या सामान आता था?
भारत पाकिस्तान से क्या आयात करता है?
पाकिस्तान से भारत में आयात होने वाली वस्तुओं की मात्रा पहले की तुलना में काफी कम हो गई है, लेकिन कुछ खास सामान अभी भी भारतीय बाजारों में अपनी जगह बनाए हुए हैं।
सेंधा नमक: व्रत में इस्तेमाल होने वाला सेंधा नमक भारत में बड़े पैमाने पर पाकिस्तान से आयात होता है। पाकिस्तान में रॉक सॉल्ट की प्रचुरता इसे इसका बड़ा निर्यातक बनाती है।
ड्राई फ्रूट्स और फल: भारत पाकिस्तान से ताजे फल जैसे आम, केला, संतरा, और ड्राई फ्रूट्स आयात करता है। 2017 में भारत ने लगभग 90 मिलियन डॉलर के फल पाकिस्तान से खरीदे थे।
चमड़ा और कपड़ा: पाकिस्तान से चमड़े के सामान और कॉटन का आयात होता है। लाहौर के कुर्ते और पेशावरी चप्पलें भी भारतीय बाजारों में लोकप्रिय हैं।
सीमेंट और निर्माण सामग्री: बिनानी सीमेंट, जिसका उत्पादन पाकिस्तान में होता है, भारत में बिकता है। इसके अलावा, चूना, पत्थर, और गंधक भी आयात किए जाते हैं।
सौंदर्य प्रसाधन और अन्य सामान: मुल्तानी मिट्टी, जो सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल होती है, और चश्मों के ऑप्टिकल्स भी पाकिस्तान से आते हैं।
धातु और रसायन: तांबा, स्टील, गैर-कार्बनिक रसायन, और मेटल कंपाउंड भी पाकिस्तान से आयात होते हैं।
2019 के बाद भारत ने पाकिस्तानी उत्पादों पर 200% टैरिफ लगा दिया, जिससे आयात में भारी कमी आई है। 2022 में पाकिस्तान से भारत का कुल निर्यात केवल 18.1 मिलियन डॉलर था।
पाकिस्तान क्या भेजता है भारत?
भारत पाकिस्तान से कई चीजें आयात करता है। इसमें ड्राई फ्रूट्स, तरबूज और अन्य फल, सीमेंट, सेंधा नमक, पत्थर, चूना, मुल्तानी मिट्टी, चश्मों का ऑप्टिकल्स, कॉटन, स्टील, कार्बनिक केमिकल्स, चमड़े का सामान आदि शामिल हैं। पाकिस्तान से आयात बैन होने के कारण अब वहां से न तो ड्राई फ्रूट्स आएंगे और न सेंधा नमक। भारत में सेंधा नमक का इस्तेमाल व्रत के समय काफी मात्रा में किया जाता है।
May 03 2025, 17:00