सत्य सनातन के प्रतीक है चिरंजीवी परशुराम : सुरज प्रसाद चौबे
![]()
लखनऊ । भगवान विष्णु के छठे अवतार चिंजीवी भगवान परशुराम का जन्मोत्सव सवर्ण आर्मी धूम धाम से मनाई,सवर्ण आर्मी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुरज प्रसाद चौबे के आवास पर सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आरती किया,प्रात: काल भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई।
सवर्ण आर्मी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुरज प्रसाद चौबे ने उपस्थित लोगों से कहा कि महाभारत,विष्णुपुराण के अनुसार परशुराम का मूल नाम राम था किंतु भगवान शिव ने उन्हें अपना परशु नामक अस्त्र प्रदान किया तभी से उनका नाम परशुराम हो गया,पितामह भृगु सम्पन्न नामकरण संस्कार के अन्तर राम कहलाए , परशुराम भीष्म द्रोण कर्ण को भी अस्त्र विद्या प्रदान की थी सत्य एव सनातन के प्रतीक परशुराम है। इस कली काल में भी आज पृथ्वी पर बिराज मान है,सेवानिवृत पुलिस अधीक्षक एस के राय को भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा भेट कर सवर्ण आर्मी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुरज प्रसाद चौबे ने सम्मानित किया श्री एस के राय ने कहा कि अधर्म के खिलाफ धर्म की लड़ाई भगवान परशुराम के लड़ी पृथ्वी से अधर्म का नाश किए भगवान परशुराम आज भी पृथ्वी पर है इसलिए चिरंजीवी कहा जाता है मुख्य रूप से बि के सिंह,अरविंद सिंह,जुगल किशोर पांडेय आशु श्रीवास्तव,राहुल सिंह सुरेंद्र नाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Apr 30 2025, 09:05