मौसम का हाल : गर्मी का सितम झेलने के लिए हो जाइए तैयार, प्रदेश के कई शहरों का तापमान पहुंच सकता है 42 के पार
डेस्क : बीते कुछ दिनों से बिहार के मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दी थे। लेकिन अब एकबार फिर गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया है। प्रदेश में पिछले 15 दिनों की राहत के बाद लोगों को गर्मी सताने वाली है। इस सप्ताह राज्य के कई जिलों में लू चलने का पूर्वानुमान है। वहीं राज्य के अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा।
![]()
इस माह 6 अप्रैल को राज्य का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद विभिन्न मौसम घटकों के कारण प्रदेश अलग-अलग शहरों में प्रति दिन रुक-रुक कर बारिश और तेज हवा चलती रही। इसी कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन, रविवार को सूरज के तल्ख तेवर के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर 39.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद एवं गया रहा। इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। वहीं पटना के अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, राजधानी का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।









Apr 21 2025, 12:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16.7k