*यूनीक फाउंडेशन सुल्तानपुर टीम के द्वारा जनपद के महुअरिया रोड स्थिति निजी स्कूल में अवध की सभ्यता 2.0 का आयोजन*
यूनीक फाउंडेशन सुल्तानपुर टीम के द्वारा जनपद के महुअरिया रोड स्थिति निजी स्कूल में अवध की सभ्यता 2.0 का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में संगीतमई कार्यक्रम के साथ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक डॉ अनूप मिश्र ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन पाण्डेय रहे उन्होंने बताया मंजिलें उन्हीं मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। इस वाक्य को सही मायने में चरित्रार्थ कर रही है यूनीक फाउंडेशन टीम सुल्तानपुर अपना योगदान दे रही हैं। यूनीक फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए सुल्तानपुर जनपद के बारे में भी तारीफ की।
संस्था के संस्थापक डॉ अनूप मिश्र ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, एवं सुरक्षित यात्रा मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में संस्था उन सभी कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी जो समाज के हित है । इस मौके पर संस्था के द्वारा जनपद के 101 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं दो परिवारों को संस्था के द्वारा साइकिल प्रदान की गई। संस्था की अध्यक्ष अनुपमा द्विवेदी ने आए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शगुन द्विवेदी ने किया। संस्था के द्वारा संचालित पीरियड पर चर्चा अभियान के तहत समस्त विद्यालय के प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्य अजय तिवारी, सलोनी,स्वीटी, जानवी, कोमल राठौर,रीता, सुनील, अनुज विश्वकर्मा,केशव गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
Apr 16 2025, 11:12