मौसम अलर्ट : बिहार के इन जिलों में आज तेज-आंधी के साथ वज्रपात की संभावना
डेस्क : बिहार में बीते चार-पांच दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में तेज-आंधी पानी के साथ वज्रपात से बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज रविवार 13 अप्रैल को प्रदेश के 24 जिलों के एक या दो स्थानों पर रविवार को ठनका गिरने और आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य के उत्तर बिहार और दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। वहीं शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 4.4 और न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई।
मौसम विभाग ने रविवार को जिन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने को लेकर चेतावनी जारी की है उनमें पश्चिमी चंपारण, सीवान, छपरा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया और मुंगेर शामिल हैं।
इधर, पटना में शनिवार को तेज धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस चढ़ा। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।







Apr 13 2025, 09:31
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
28.3k