हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन सुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।
हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 21 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़कागांव पुलिस ने करबला इलाके में अवैध रूप से ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
![]()
सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचते ही दो संदिग्ध युवकों को भागते हुए देखा और उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम लाल मोहम्मद राय उर्फ पप्पु (56 वर्ष) और युगल महतो (55 वर्ष) हैं, जो बड़कागांव के निवासी हैं।
बरामदगी:
लाल मोहम्मद राय उर्फ पप्पु के पास से 06 पुड़िया ब्राउन सुगर (वजन करीब 3.00 ग्राम), एक इलेक्ट्रॉनिक तुला, 15,800 रुपये नगद और एक SBI ATM कार्ड बरामद हुआ। युगल महतो से 05 पुड़िया ब्राउन सुगर (वजन करीब 2.60 ग्राम), एक लाइटर, तीन पीस बिड़ी और 15,020 रुपये नगद बरामद हुए।
इसके अलावा, पुलिस ने बड़कागांव थाना कांड संख्या 312/24, दिनांक 22.12.24, धारा 21(b)/29 NDPS एक्ट के तहत फरार अभियुक्त रहीस महतो (26 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ा संदेश दिया गया है।
Mar 23 2025, 13:25