आज का राशिफल,22 मार्च 2025,जानिये राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें आज का राशिफल-
मेष राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म हो जाएगी। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा। प्रेम-संतान अभी भी मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
![]()
वृषभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें और हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- शत्रु मित्र बनने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान भी मध्यम रहेगा। नौकरी-चाकरी व व्यापार अच्छा है। शुभता बनी रहेगी। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क राशि- परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम से बेहतर की ओर। व्यापार भी धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- भावनाओं पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।
कन्या राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।
धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं भी उपलब्ध होंगी। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार भी मध्यम रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
Mar 23 2025, 08:34