फिर स्वच्छ होगी यमुना, 10 दिन में निकाला गया 1300 मिट्रिक टन कचरा
#yamuna_cleanup_drive_1300_metric_tons_of_waste
दिल्ली में नई सरकार ने तेजी से कामकाज में लग गई है। खासकर रेका गुप्ता की अगुवाई मे बनी बीजेपी सरकार ने यमुना नदी की सफाई का काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को यमुना घाट का निरीक्षण किया। परवेश वर्मा ने सफाई अभियान का निरीक्षण किया और दावा किया कि जल्द ही यह नदी चमचम चमकने लगेगी।
प्रवेश वर्मा ने कहा कि बीते 10 दिनों से यमुना की सफाई का काम चल रहा है। इस दौरान 1300 मिट्रिक टन कचरा निकाला जा चुका है। नदी में फेरी चलाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एमओयू साइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई के काम पर सीधे पीएम नरेन्द्र मोदी और पीएमओ की नजर है। उन्होंने बुधवार को यमुना सिग्नेचर ब्रिज से आईटीओ छठ घाट और ओखला बैराज तक यमुना की सफाई का निरीक्षण किया।
इस दौरान प्रवेश वर्मा ने पिछली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर हमला। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कभी यमुना की सफाई को लेकर चिंता नहीं की। पिछली सरकार में कोई काम नहीं हुआ है। उनकी कभी सोच नहीं कि यमुना जी को साफ करना है। उस सरकार के कागजों में भी काम नहीं दिख रहा था। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार का यमुना की सफाई को लेकर संकल्प है।
प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि उनकी सरकार के पास यमुना की सफाई के लिए पैसा और पैशन दोनों है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार दिन रात काम कर रही है। देर रात तक मीटिंग चल रही है। उन्होंने कहा कि यमुना में जल्द ही केमिकल और इंडस्ट्रियल कचरा बहाने पर रोक लगाया जाएगा। इसके लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। ये सब काम दो साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
Mar 05 2025, 15:57