महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भारतीय महिला महासभा का लक्ष्य - शीला यादव
रमेश दूबे
संत कबीर नगर महिलाओं को जागरूक न रहने से दर-दर भटक रही हैं और उत्पीड़न का शिकार हो रही है महिलाओं को जागरुक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भारतीय महिला महासभा का लक्ष्य है उक्त बातें खलीलाबाद ब्लॉक के धवरहरा में भारतीय महिला महासभा की बैठक को संबोधित करती संघ के प्रदेश अध्यक्ष शीला यादव ने कही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ता गांव-गांव में पंचायत लगाकर महिलाओं को जागरूक कारे साथ ही हो रहे महिलाओं के साथ उत्पीड़न की सूची बनाएं महिला उत्पीड़न किसी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आर पार की लड़ाई लड़ी जायेगी ।
बैठक को मुख्य संरक्षक इन्द्र मणि गौतम संरक्षक कृष्ण कुमार निर्भीक दिग्विजय गोस्वामी गिरीश चंद्र गुप्ता परमानंद मीरा मिश्रा वंदना यादव ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता लालमति तथा संचालन उर्मिला देवी ने किया बैठक में श्रीमती हेमा देवी गायत्री देवी लवगा देवी उषा देवी मेवाती देवी गायत्री देवी और सुनीता देवी मंजू देवी अकाली देवी तारा देवी मेवाती देवी सोनमती देवी सहित तमाम महिलाएं उपस्थित रही।
Feb 11 2025, 12:30