झारखंड नव निर्माण समिति ने समाजिक कार्यकर्ता बाबु राम सोरेन को चांडिल का अध्यक्ष बनाया
सरायकेला : झारखंड नव निर्माण समिति ने समाजिक कार्यकर्ता बाबु राम सोरेन को चांडिल का अध्यक्ष बनाया है। यह निर्णय विवेकानन्द केन्द्र परिसर चांडिल में आयोजित एक बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता झारखंड नव निर्माण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश मुर्मू ने की।
![]()
बैठक में सैकड़ों समर्थकों के साथ बाबु राम सोरेन ने भाग लिया और संगठन की मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों में भारतीय संविधान के सम्मान, सुरक्षा, और संवर्धन के लिए संकल्प लेना शामिल है, साथ ही जल, जंगल, और जमीन की रक्षा करने के लिए भी संकल्प लिया गया।
बाबु राम सोरेन ने कहा कि चांडिल प्रखंड के पांच पंचायतों में निशुल्क सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी मदद करेगी।
इस मौके पर चांडिल पंचायत अध्यक्ष चंदना सिंह देव, उरमीला मुर्मू, गीता सिंह , दिशा सिंह , सरीता राठौड़, संदीप मंडल , सुनिल मारडी, सुदन टुडू, बिजय मुरमू, मधु प्रमाणिक , कृष्णा माहली, हलधर, संजय मुर्मू, मनोज मुर्मू आदि लोग उपस्थित थे।
Feb 09 2025, 19:17