दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की प्रचंड जीत पर सांसद मनीष जायसवाल ने जताई खुशी
हजारीबाग:- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व और प्रचंड जीत पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में झूठ की राजनीति का अंत हुआ है और अब विकास एवं सुशासन की नई शुरुआत होगी।
![]()
सांसद मनीष जायसवाल ने दिल्ली की जनता, भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने 26 साल बाद भाजपा को सत्ता सौंपकर एक नया इतिहास रचा है। यह जीत जनता की आकांक्षाओं की जीत है और अब डबल इंजन सरकार दिल्ली में विकास को नई रफ्तार देगी।
सांसद मनीष जायसवाल को सौंपा गया था विशेष चुनावी दायित्व
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा नेतृत्व ने सांसद मनीष जायसवाल को दो महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों – पटेल नगर और राजौरी गार्डन – की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने अपनी कुशल रणनीति और संगठनात्मक क्षमता का परिचय देते हुए इन क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में ज़ोरदार प्रचार किया।
राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की शानदार जीत में उनकी अहम भूमिका रही, जिससे दिल्ली में भाजपा की बहुमत की सरकार बनाने में सफलता मिली। सांसद जायसवाल ने कहा कि यह जीत जनता की भाजपा के प्रति अटूट विश्वास और विकास की राजनीति की स्वीकृति को दर्शाती है।
Feb 08 2025, 18:32