उपचुनाव में भाजपा को जनता से अधिक पुलिस और सरकारी अधिकारियों पर भरोसा हैं..* *रामगोविन्द चौधरी* *
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उपचुनाव दौरान अपने भाषा और आचरण से पद के गरिमा को नीचे गिराया है।
संजीव सिंह बलिया। प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में उत्तर प्रदेश के भाजपा और उसके सरकार को प्रदेश की जनता से अधिक विश्वास प्रदेश के पुलिस और नौकरशाहों पर हैं। सरकार इनके बल पर मतदान को प्रभावित कर के अपना पीठ थपथपाने के फिराक में लेकिन इस बार ऐसा होने वाला नहीं हैं उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जनता इस सरकार को सबक सिखाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।उक्त बाते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने मंगलवार को कही और सरकार पर आरोप लगाया कि जिन जनपदों में उपचुनाव हो रहे है वहां सरकारी मशनरियों का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा हैं सरकार के लोग जनता से वोट मांगने के बजाय नौकरशाहों पर दबाव बना रहे हैं जिससे अधिकारी भी सहमे हुए हैं स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री अलग अलग बहाने से चुनाव वाले जनपदों अनेकों बार जा कर बैठके कर रहे हैं। मै अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में एक मुख्यमंत्री को उपचुनाव में इतने निचले स्तर पर जा कर प्रचार करते हुए नहीं देखा है।प्रदेश के मुखिया की भाषा शैली एवं उनके पद और पद के प्रति लिए गए शपथ के विपरीत रही हैं उनके इश आचरण से जिस पद पर है उस पद की गरिमा घटी है। रामगोविन्द चौधरी मंगलवार को जिला मुख्यालय के जगदीशपुर स्थित अपने आवास पर प्रेस के साथियों से कहा कि पार्टी ने इस चुनाव में मुझे स्टार प्रचारक नामित किया था इस नाते उपचुनाव वाले लगभग अधिकतर क्षेत्रों में मै गया और पाया कि हर जगह इस सरकार के कार्यशैली के खिलाफ लोगो में जबरदस्त आक्रोश हैं जिससे सरकार डरी हुई हैं यही कारण हैं कि अपनी प्रतिष्ठा बचाने हेतु अधिकारियों का सहारा ले रही हैं। और समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लाल पीला कार्ड जारी करा कर मतदान को प्रभावित करने का कुचक्र रचा जा रहा है। सपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो "पीडीए" का नारा दिया हैं उसके प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा हैं। महिला सशक्तिकरण का खोखला नारा देने वाली बीजेपी 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में एक भी महिला को अपना उम्मीदवार नहीं बनाया हैं वहीं पर समाजवादी पार्टी ने 9 में से 5 सीटों पर महिला उम्मीदवार उतार कर आधी आबादी को यह संदेश दिया हैं कि समाजवादी पार्टी ही वास्तविक रूप से महिला सशक्तिकरण की पैरोकार हैं। रामगोविन्द चौधरी ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि भारत के लोकतंत्र एवं संविधान के सुरक्षा हेतु सभी लोग एकजुट होकर महंगाई बेरोजगारी थोपने वाली किसान निरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने हेतु समाजवादी पार्टी का साथ दे। इस अवसर पर सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी "बांसडीह विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह, पूर्व प्रमुख अशोक यादव,रजनीश पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष गण आदि भी उपस्थित रहे।![]()














माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षा बोर्ड परीक्षा 2025 की डेट शीट जारी कर दी है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 परीक्षा 24 फरवरी, 2025 से शुरू होकर 12 मार्च 2025
को सम्पन्न होगी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। आज शाम छ: बजे चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा। प्रदेश की नौ सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जायेंगे। प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशी पूरी ताकत झौंक रहे हैं।उत्तर प्रदेश में उपचुनाव जीतने के लिए सपा और भाजपा दोनों पार्टियों ने ताकत लगायी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं की हैं। उपचुनाव में सपा व भाजपा के बीच सीधी लड़ाई देखी जा रही वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने निकले हैं। उपचुनाव में सपा व भाजपा के बीच सीधी लड़ाई देखी जा रही है। लेकिन सपा व भाजपा दोनों दल उपचुनाव में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।जिन नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें कुंदरकी,करहल,कटेहरी और सीसामऊ सीट सपा के पास रही है। वहीं गाजियाबाद,खैर व फूलपुर की सीट भाजपा के पास रही है। वहीं रालोद की सीट मीरापुर व मंझवा निषाद पार्टी की सीट रही है। भाजपा को हिन्दुत्व के साथ-साथ विकासपरक योजनाओं पर भरोसा भाजपा को हिन्दुत्व के साथ-साथ विकासपरक योजनाओं पर भरोसा है। वहीं सपा को पीडीए की बदौलत उपचुनाव में जीत की आस लगाये है। अब देखना यह है कि 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में जनता किस दल के प्रत्याशी को चुनती है।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि जनता मोदी व योगी के साथ है।उपचुनाव में प्रदेश की सभी नौ सीटों पर भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी जीतेंगे। समाजवादी पार्टी के कार्यकाल को जनता अभी भूली नहीं है। सपा जनता को बार—बार गुमराह नहीं कर सकती।
लखनऊ/अंबेडकरनगर । उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा मैदान में डटी हुई हैं। वहीं भाजपा पिछले लोक सभा चुनाव में जहां पर हार गई थी अब उन क्षेत्रों में अपनी पूरी ताकत झोक दी है। अयोध्या में लोकसभा चुनाव में मिली हार के झटके से उबरने के लिए बीजेपी ने अंबेडकरनगर के कटेहरी उपचुनाव को जीतने के लिए पूरा दम लगा रखा है। यहां से भाजपा को बड़ी आस है। सरकार की तरफ से लंबे समय से बार-बार यह संदेश दिया जा रहा है कि अयोध्या के साथ ही अंबेडकरनगर का भी विकास प्राथमिकता पर होगा।मालूम हो कि अंबेडकरनगर जनपद का सृजन करीब तीन दशक पहले अयोध्या (तत्कालीन फैजाबाद ) जनपद को ही विभक्त कर हुआ था। ऐसे में अयोध्या से खासी नजदीकी अभी भी यहां के लोगों को रहती है। इसे भांपते हुए ही बीजेपी और सरकार की तरफ से लगातार यह कहा जा रहा है कि अयोध्या की तर्ज पर यहां का भी विकास होगा। अब उपचुनाव में फिर से कटेहरी और पूरे जिले के विकास का मुद्दा उठा हालांकि यह वायदे तो लोकसभा चुनाव के पहले भी किए गए थे। लेकिन, उसका कोई असर यहां हुआ नहीं। सवा एक लाख से अधिक मतों के अंतर से बीजेपी प्रत्याशी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब उपचुनाव में फिर से कटेहरी और पूरे जिले के विकास का मुद्दा उठा है। इस बार यहां ज्यादा विकास कराने की बात स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। वह बार-बार कटेहरी पहुंच रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीजेपी यह सीट जीतकर अयोध्या की हार के बाद बड़ा संदेश देना चाहती है। वह बताना चाहती है कि अयोध्या और आसपास के जिलों में भगवा राजनीति का दबदबा अभी कायम है। कटेहरी की जीत का एक असर यह भी होगा कि लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल में सामने आई सपा की धमक के असर को कम किया जा सकेगा। इसका फायदा आगे होने वाले मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में उठाया जा सकेगा। सांसद लालजी वर्मा ने मतदाताओं को धमकाने का लगाया आरोप सपा सांसद लालजी वर्मा ने उपचुनाव में प्रशासन पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने वीडियो जारी करके कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रधानों और कोटेदारों को अपने बूथ पर बीजेपी को जीत दिलाने का दबाव बना रहे हैं। सांसद ने अलग-अलग अधिकारियों के पद और नाम का जिक्र किया। इसमें थानेदार तक शामिल हैं। कहा कि मेरे गांव को जाने वाली सड़क के मोड़ पर रोज चेकिंग की जा रही है। जिन वाहनों को मंजूरी मिली है, उन्हें भी रोका जा रहा है। हमने लोगों से संपर्क साधने के लिए नाम सहित जो फोन नंबर नोट किए हैं। उनकी भी कॉपी की जा रही। यह निजता और गोपनीयता का उल्लंघन है। सांसद ने कहा कि बीजेपी की जो गाड़ियां चल रही हैं, प्रशासन को वह नहीं दिख रहा है। मनमानी यह है कि पाबंद करने की जो कार्रवाई हुई है, उसमें 99 फीसद लोग सपा के कार्यकर्ता हैं। प्रशासन उपचुनाव में हर तरह की मनमानी कर रहा है। इस तरह का आरोप उप चुनाव की घोषणा के बाद से लगातार लगाये जा रहे है लेकिन इस पर जिम्मेदार अधिकारियों की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कारण चुनाव कैंसिल करा दिया है। भाजपा ने सर्वे भी कराया था, जिसमें पार्टी को यह बात पता चल गई थी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि यह वही भाजपा है जो वन नेशन वन इलेक्शन कराने का दावा करती है, लेकिन परीक्षा नहीं करा पाती है। आज नौकरी और परीक्षा के लिए छात्रों को सड़कों पर धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब लोगों ने मन बना लिया है। भाजपा को जनता हटा देगी। झांसी अग्निकांड की घटना पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये दुखद है कि किस तरह की घटना आज के समय पर हो रही है। उन्हें तभी सावधान हो जाना चाहिए था। जब गोरखपुर में आॅक्सीजन की कमी से बच्चों की जान गई थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब कभी भी ये लोग निरीक्षण पर जाते हैं या औचक निरीक्षण करते हैं, तो पूरा इंतजाम सही सलामत मिलता है, लेकिन जैसे ही अधिकारी या मंत्री हटते हैं।अस्पताल वैसे ही हो जाते हैं। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम योगी पहले डरे हुए थे, अब हिले हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वस्त्र से नहीं विचार से संत बनना होगा। सीएम पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) से घबराए हुए हैं इसलिए नए-नए नारे दे रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने झांसी की घटना को लेकर कहा कि सरकार की लापरवाही और नजअंदाजी की वजह से 10 बच्चों की जान गई है। इसके बाद अखिलेश यादव ने रविवार को कटेहरी में कहा कि दिल्ली और लखनऊ के इंजन आपस में टकरा रहे हैं। इनके नारे तक टकरा रहे हैं। इसी के चलते डीजीपी की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। दिल्ली दरअसल किसी और को चाहती है। अखिलेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि संत, मुनि और ऋषि कम बोलते हैं लेकिन कलयुग में कटुता की बातें की जा रही हैं। कहा कि इनके इंटरनल सर्वे में हार की बात आई है। इसलिए चुनाव टाल दिया। इनको लगा कि छठ पर्व मनाने जो लोग घर आयेंगे वो इनके खिलाफ ही वोट करेंगे। उन्होंने पहले खाद की बोरी का वजन कम होने की याद दिलाते हुए कहा कि अब तो खाद ही गायब हो जा रही है। सभा को सांसद लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। कार्तिक पुर्णिमा के पावन अवसर देव दीपावली पर मठ मन्दिर व देवालयों पर दीपो की छटा बिखेरते सजावट से महत्वपूर्ण धूम रही। क्षेत्र में आस्थावान श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान कर सांयकाल दीप जलाकर पूजन अर्चन कर लोगों द्वारा घरों देवालयों को सजावट करके धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार की रात्रि में लक्ष्मी नारायण की पूजा हेतु फूल, चन्दन, धूप, अगरबत्ती, दीप व नैवेद्य से ॐ लश्र्मी नाराणाय नम्र: मन्त्र के जाप के साथ विधि विधान से पूजा पाठ किए गये। कस्बे के प्राचीन दुर्गा मन्दिर सजावट के साथ परिसर में मनभावन दीपों की माला का श्रृंखला देखते ही बनता था। इसी तरह नगरपंचायत सहित क्षेत्र के नरही, डिहवा, ढे़कवारी, सलेमपुर, मलप, ताड़ी बड़ागांव, मालीपुर, भीमपुरा, कसौण्डर, पाण्डेयपुर, कोदई गांवों में काफी शोभायमान दृश्य छाया रहा।
Nov 19 2024, 12:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
23.9k