महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: विधायक जी 2009 में 12वीं पास थे, अब आठवीं पास, चुनावी हलफनामे में भी झूठ
डेस्क: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता असलम शेख का शिक्षा घोटाला सामने आया है। असलम शेख ने अपने चुनावी हलफनामे में खुद को आठवीं पास बताया है, जबकि 2009 में उन्होंने खुद को 12वीं पास बताया था। बीजेपी ने असलम शेख के इस फर्जीवाड़े पर तंज कसा है। बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिजिन्दर तीवाना ने कहा कि इस शिक्षा घोटाले से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विधायक रहते हुए असलम शेख ने कितने घोटाले किए होंगे।
महाराष्ट्र में कांग्रेस के असलम शेख के शिक्षा घोटाले से पहले झारखंड में झामुमो के हेमंत सोरेन का उम्र घोटाला सामने आ चुका है। चुनावी हलफनामे के अनुसार पांच साल में हेमंत सोरेन की उम्र सात साल बढ़ी है। बीजेपी ने इस पर भी झारखंड के मुख्यमंत्री को घेरा है।
बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिजिन्दर तीवाना ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस विधायक से सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि सोचो जरा जिस व्यक्ति ने अपनी शिक्षा के साथ इतना घोटाला किया है, उसने जनता के साथ और विधायक फंड के साथ क्या-क्या किया होगा। उन्होंने कहा "जो व्यक्ति शिक्षा के स्तर पर 12वीं पास से आठवीं पास पर आ गया वह मलाड के विकास के स्तर को कितना पीछे ले गया होगा यह भी सोचने वाली बात है। असलम भाई मलाड की जनता को लॉलीपॉप बांटते हैं, ये तो सबको पता था, लेकिन उन्होंने चुनाव आयोग को ही गोली दे दी।"





Nov 03 2024, 14:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.8k