सरायकेला : बोले अर्जुन मुंडा, “मेरी नहीं जनता की अपेक्षाएं है राज्य की बागडोर थामू , राज्य में अन्याय अत्याचार अपराध चरम पर
सरायकेला: झारखंड में फ़ैले अपराध, अत्याचार ,अराजकता के मामले में राज्य सरकार अव्वल है. 5 वर्षों के कार्यकाल में आम जनता त्राहिमाम कर रही है. इससे निपटने भाजपा की परिवर्तन यात्रा से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. यह बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला जिला भाजपा द्वारा आयोजित आदित्यपुर में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड में ठगबंधन की सरकार से जनता त्रस्त है। आम आदमी को न्याय, सुरक्षा, सामाजिकता प्रदान करने में सरकार विफल है. झारखंड में निराशा और घोर अंधकार है. राज्य में अराजकता का माहौल व्याप्त है। इन सारे मुद्दों को लेकर जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।
मेरी अपनी नहीं जनता की है मुझसे अपेक्षाएं
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक सवाल के जवाब में कहा की पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में इन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसका वे भरपूर निर्वहन करेंगे ।श्री मुंडा ने कहा कि मेरी नहीं जनता की अपेक्षा- आकांक्षा है कि दोबारा राज्य की बागडोर हाथों में मिले. हालांकि यह तय पार्टी आलाकमान करेगी।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता दिनेशानंद गोस्वामी ने बताया कि कोल्हान के सभी 14 विधानसभा क्षेत्र में तकरीबन एक 11 सौ किलोमीटर की दूरी परिवर्तन यात्रा के तहत पूरी की जाएगी।
प्रेस वार्ता में भाजपा सरायकेला जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान अमित सिंह, शैलेंद्र सिंह कुमुद रंजन आदि उपस्थित थे।












Sep 25 2024, 17:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.0k