आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके नगर थाना स्थित जिला महिला थाना में थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने झंडोतोलन किया। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कही कि समस्त देशवासियों को एकता के साथ आपसी सौहार्द के साथ रहने की जरूरत है। देश के इस पावन आजादी के अवसर पर हमसभी एकजुटता के साथ धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। देश की आजादी के लिए अपने जान को न्यौछावर करने वाले उन वीर सपूतों को हम नमन करते हैं, जिनके बदौलत हमारा देश आजाद हुआ था और हम सभी आज स्वतंत्र है। वीर सपूतों की वीरगाथा भी अलग-अलग रहा है। जब हमारा देश अंग्रेजों से गुलाम था, तो गुलामी की जंजीर को तोड़ने के लिए देश के तमाम क्रांतिकारी नेताओं ने अपनी बलिदान देकर देश का आजाद कराया। हम उपस्थित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों व सुरक्षा जवान आपस में मिलजुकर खुशियों के साथ आज आजादी का उत्सव मना रहे हैं।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र पाण्डेय
औरंगाबाद फेसर पैक्स प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह गिरफ्तार, सी.एम.आर(चावल)राशि गबन का है आरोप*
*
औरंगाबाद जिलान्तर्गत खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2023-24 में धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया के तहत विभिन्न समितियों द्वारा धान का क्रय किया गया है। जिसके लिए सरकारी राशि उपलब्ध कराई गई थी। इसी क्रम में, फेसर पैक्स, प्रखंड औरंगाबाद द्वारा 1299.400 एम०टी० धान का क्रय किया गया तथा 405.600 एम०टी० धान, मिल को कुटाई हेतु प्रेषित किया गया। कुटाई के उपरान्त शत-प्रतिशत चावल राज्य खाद्य निगम को वापस किया जाना था, परन्तु समिति के पदधारकों द्वारा शेष बचे 893.800 एम०टी० धान का गबन /विचलन कर लिया गया। जाँच के क्रम में यह पाया गया था कि अभिलेखिय जालसाजी कर इस कृत्य को अंजाम दिया गया जिससे कि गलत स्टॉक की मात्रा कागज में / ऑनलाईन पोर्टल पर दिखाई गई। इस पुरे प्रकरण में सरकारी राशि, सरकारी खाद्यान्न इत्यादि का गबन, सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करना, धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र के तहत दिनांक 07.08.2024 को फेसर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसकी कुल सन्निहित राशि मो० 19735104 रू० थी। प्राथमिकी के 24 दिनों के अन्दर ही फेसर पैक्स प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह फरार चल रहे हैं। प्राथमिकी में कार्यकारिणी सदस्यों को भी अभियुक्त बनाया गया है क्योंकि उनके देख-रेख में ही समिति का कार्य सम्पादित होता है। इसी प्रकार की एक गिरफ्तारी दो दिन पूर्व जम्होर पैक्स, प्रखंड- औरंगाबाद के प्रबंधक राजीव कुमार के रूप में भी की गई थी। उक्त कार्रवाई के आलोक में औरंगाबाद जिलान्तर्गत वैसे सभी पैक्स जिन्होंने आज तक अपना सी०एम०आर० जमा नहीं किया है को निर्देश दिया जाता है कि वे सी०एम०आर० जमा करने की अंतिम विस्तारित तिथि दिनांक 31.08.2024 तक निश्चित रूप से शेष बचे सी०एम०आर० की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को करना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके विरूद्ध भी धान के विचलन/गबन का मामला थाने में दर्ज कराई जायेगी। किसी भी कीमत पर चावल जमा नहीं करने वाले पैक्स अध्यक्ष / प्रबंधकारिणी के सदस्यों को बक्सा नहीं जायेगा। विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा छापेमारी एवं गिरफ्तारी की काईवाई युद्धस्तर पर की जा रही है।

बिहार के औरंगाबाद में पिकअप वाहन से लगभग पांच लाख रुपए का स्पिरिट पुलिस ने जब्त किया. गुप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध इकाई सीआईडी पुलिस मुख्यालय पटना की विशेष टीम ने पिकअप वाहन की जांच की तो स्पिरिट बरामद किया गया. इस छापेमारी में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी लेकिन आरोपियों की तलाश जारी है. *गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की* औरंगाबाद के दाउदनगर थानाक्षेत्र के ठाकुर बिगहा पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप वाहन से लगभग पांच लाख रुपए कीमत का स्परिट जब्त किया गया है. छापेमारी का नेतृत्व मद्य निषेध इकाई सीआईडी पुलिस मुख्यालय पटना के पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने किया. बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एन एच 139 के ठाकुर बिगहा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने से एक सफेद रंग के टाटा 407 पिकअप वाहन के अंदर बने तहखाना से 30 गैलन स्पिरिट जब्त किया गया है. प्रति गैलन 40 लीटर स्पिरिट भरा हुआ था. कुल 1200 लीटर स्परिट जब्त किया गया है. *जब्त स्पिरिट की कीमत पांच लाख रुपए हैं* पुलिस सूत्रों से पता चला कि उक्त स्परिट से नकली देशी- विदेशी शराब का निर्माण किया जाता, जिससे लगभग 10000 लीटर देशी- विदेशी शराब का निर्माण किया जा सकता है. जब्त स्पिरिट की कीमत बिहार में लगभग पांच लाख रुपया है. स्थानीय थाना को आवश्यक कार्रवाई हेतु जब्त वाहन और स्प्रीट सौंप दिया गया है. कार्रवाई के दौरान दाउदनगर थाना के अपर थानाध्यक्ष रंधीर कुमार विराजी, पीएसआई अभिषेक कुमार आदित्य कुमार एवं अंजलि कुमारी मौजूद रहे.
औरंगाबाद जदयु कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ. जदयु जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने सुबह 11.00 बजे झंडोत्तोलन किया. मुख्य समारोह में जिले के कई जदयु नेता सहित सभी कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्तित थे. स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के लिए जदयु कार्यलय को दुल्हन की तरह सजाया गया था. जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने सुबह 11.00 बजे यहां झंडोत्तोलन किया साथ में जदयु के जिला के मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने लोगों के बीच मिठाइयां बांटी हैं. स्वतंत्रता दिवस पर जदयु कार्यालय में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं नबीनगर के पूर्व बिधायक बीरेन्द्र कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया , इस दौरान कई नेता मौजूद रहे .वही जिला के तमाम नेता ने पूरे बिहारवासियो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के लोगो को पद्म भूषण और कई अवार्ड देने को लेकर बधाई दी साथ ही केंद्र सरकार को भी धन्यवाद दिया.इस झण्डातोलन में शामिल पूर्व विधायक नबीनगर श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, , जदयू मुख्य प्रवक्ता औरंगाबाद राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू,जिला उपाध्यक्ष पप्पू ज्वाला सिंह, जिला उपाध्यक्ष महावीर मेहता,जिला उपाध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ,जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र चंद्रवंशी , दिनाथ पटेल , जिला महासचिव नागेंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष दाउदनगर दीपक पटेल, प्रखंड अध्यक्ष रफीगंज सुनील वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मदनपुर प्रवीण कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष देव बृजेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष ओबरा विनोद पटेल, जिला सचिव रितेश कुमार सिंह , जिला महासचिव संजय राणा सिंह, जिला महासचिव धर्मेन्द्र वर्मा, बांदरी सिंह,खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला महासचिव अशोक सिंह, सुरेन्द्र सिंह,जदयू जिला उपाध्यक्ष जाहिद हसन आजाद,प्रखंड अध्यक्ष औरंगाबाद राकेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह,बारुण प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष विजय वर्मा,प्रमोद सिंह, मुकेश पटेल, अजय वर्मा, रामनुज सिंह, नगर अध्यक्ष औरंगाबाद एमडी मुजेफर कादरी, महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय दस, प्रखंड अध्यक्ष नबीनगर कमलेश कुमार सिंह,जदयू नबीनगर प्रभारी रंजीत सिंह, जदयू नेता अरविंद कुमार पासवान ,अन्य जदयु नेता उपस्थित थे।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा पर नियंत्रण सहित यात्री जागरूकता हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल के वरीय मंडल वाणीज्य प्रबंधक द्वारा दिनांक 14.08.2024 को पूर्व निर्धारित टिकट चेकिंग प्रोग्राम के आलोक में डीडीयू से बक्सर के बीच गाड़ी 19483, 12391 एवं 12331 में गहन टिकट जाँच की गई। परिणाम स्वरूप 179 यात्री जो की बिना टिकट/ अनियमित पाये गये थे उनसे जुर्माने के रूप में ₹ 85475 रेलवे राजस्व की वसूली की गई। प्रातः 08.00 से 16.00 बजे के बीच चले टिकट जांच अभियान में वाणिज्य अधिकारी , निरीक्षक, पर्यवेक्षक व सुरक्षाकर्मी शामिल रहे l ट्रेनों में सघन जांच की गई एवं बिना टिकट/अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालो को नियमित टिकट लेकर चलने हेतु प्रेरित किया गया l सेक्शन के सभी स्टेशनों पर टिकट लेने वालों की बढ़ोतरी देखी गई l डीडीयू मंडल
औरंगाबाद जदयु जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को जिला बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष.बनाए जाने पर औरंगाबाद जदयु नेताओं में हर्ष व्याप्त है।बधाई देने वालों जदयु नेताओं का तांता लगा रहा। जानकारी हो कि बिहार सरकार के मंत्रिमंडल समन्वय समिति ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर औरंगाबाद जिला बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष पद के लिए प्रौवेधीकी विभाग लघु जल संसाधन आपदा प्रबंधन विभाग एवं औरंगाबाद जिला के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन को तथा उपाध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा तथा जिला जदयु के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नाम की सूची जारी किया है। पूर्व विधायक नबीनगर श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश सचिव सह पूर्व प्रत्याशी ओबरा सुनिल यादव,जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह , जदयू मुख्य प्रवक्ता औरंगाबाद राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू,जिला उपाध्यक्ष सूर्यबंश सिंह , पप्पू ज्वाला सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ,जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र चंद्रवंशी , जिला उपाध्यक्ष संजय पटेल , जिला महासचिव नागेंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष दाउदनगर दीपक पटेल, प्रखंड अध्यक्ष रफीगंज सुनील वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मदनपुर प्रवीण कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष देव बृजेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष ओबरा विनोद पटेल, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मंजरी सिंह, जिला महासचिव संजय राणा सिंह, जिला महासचिव धर्मेन्द्र वर्मा, बांदरी सिंह, जिला महासचिव अशोक सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष जाहिद हसन आजाद,प्रखंड अध्यक्ष औरंगाबाद राकेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह,बारुण प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष विजय वर्मा,प्रमोद सिंह, मुकेश पटेल, अजय वर्मा, रामनुज सिंह, नगर अध्यक्ष औरंगाबाद एमडी मुजेफर कादरी, महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय दस, जदयू नबीनगर प्रभारी रंजीत सिंह, जदयू नेता अरविंद कुमार पासवान सहित अन्य लोगों ने बधाई दिए हैं। साथ ही जिले में निश्चित रूप से बहुत कुछ बेहतर होने की उम्मीद जताई। जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा एवं सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Aug 31 2024, 10:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
36.6k