गया में अपराधियों का हौसला बुलंद: पुलिस का स्पाई बताकर मनरेगा में कार्यरत पूनम देवी के पति पर अपराधियों ने रड से किया हमला
गया। बिहार के गया में अपराधियों का हौसला बुलंद है और दिनदहाड़े घटनाएं को अंजाम दे रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। अपराधियों ने पुलिस का स्पाई बता कर मनरेगा में कार्यरत महिला पूनम देवी के पति सोखेन्द्र यादव पर जानलेवा हमला कर दिया।
अपराधियों ने युवक के सिर पर रड से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। वही, पीड़ित युवक सोखेन्द्र यादव के द्वारा चंदौती थाना में दो लोगों पर नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग किया है।
![]()
मामला चंदौती थाना क्षेत्र के बीती रात घुठिया बाईपास रोड के पास की है। पीड़ित सोखेंद्र यादव ने बताया कि मेरे पत्नी पूनम देवी नगर प्रखंड चंदौती ब्लॉक में मनरेगा मेट में कार्यरत है और सड़क किनारे पेड़ों को लगाए जाने का काम चल रहा है। मेडिकल के पहाड़पुर के पास काफी संख्या में पौधे मंगवाए गए थे, जिसे उतारने के बाद हम वापस अपने घर दूर्वे जा रहे थे तभी घुठिया बाईपास के पास पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने रुकवाया और पुलिस का मुखबीरी बताकर मारपीट करने लगा और पीछे से रड से हमला कर दिया।
रड से हमला करने वाले में दुर्गा यादव और योगेश कुमार शामिल था। पीड़ित सुखेंद्र यादव ने बताया कि घटना के बाद लहुलुहान होने के बाद वह बेहोश हो गए। वही, रास्ते में एक जान पहचान के लोगों ने हमें वहां से उठाकर गया शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।


गया। बिहार के गया में अपराधियों का हौसला बुलंद है और दिनदहाड़े घटनाएं को अंजाम दे रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। अपराधियों ने पुलिस का स्पाई बता कर मनरेगा में कार्यरत महिला पूनम देवी के पति सोखेन्द्र यादव पर जानलेवा हमला कर दिया।

गया। गया शहर के विष्णुपद स्थित देवघाट फल्गु नदी में फल्गु सेवा समिति के बैनर तले सावन माह शुक्ल पूर्णिमा सोमवार के अवसर पर फल्गु महाआरती का आयोजन किया गया। इस फल्गु महाआरती को देखने के लिए श्रद्धालुओं और भक्तों की काफी संख्या में भीड़ लगी रही। फल्गु सेवा समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल धोकड़ी पाठक की अध्यक्षता में फल्गु महाआरती का आयोजन की गई। फल्गु सेवा समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल धोकड़ी पाठक ने बताया कि आज हिन्दू सनातन धार्मिक दृष्टिकोण से अंतिम सोमवार को सावन पूर्णिमा का शुभ दिन है।
गया/आमस। जिले के आमस प्रखंड के हमज़ापुर गांव में रक्षा बंधन के दिन हर वर्ष हिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल देखने को मिलता है

गया। बिहार के गया में सिविल लाइन थाना की पुलिस ने रंगदारी, आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी के कांडों में वांछित और 50 हजार रुपये का इनामी एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी ब्रजेश पासवान जहानाबाद जिले के विष्णुगंज थाना क्षेत्र के आरीपुर ग्राम का रहने वाला है। कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी डेल्हा पुल से की गई है। इसकी खुलासा गया के सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने सिविल लाइन थाना में प्रेस वार्ता कर की है।
गया। बिहार के गया में डेल्हा थाना की पुलिस ने एक पीस देसी कट्टा एवं तीन पीस जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी आयुष कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आयुष कुमार, पिता- राजेश कुमार डेल्हा थाना क्षेत्र के अंदर बैरागी पावर गंज का रहने वाला है। इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने रविवार को प्रेस रिलीज जारी कर की है।
गया/आमस। जिले के आमस प्रखंड क्षेत्र के गंगटी खेल मैदान पर हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का अयोजन किया गया।जिसमे कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमे पहले मुकाबला में बेल बिगहा और बैदा के बीच खेला गया जिसमें बैदा के टीम ने पलानटी सूट में बेल बिगहा के टीम को तीन सुन्य से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर गया।
गया/शेरघाटी। बीते दिनों कोलकता में हुए एक महिला चिकित्सक की निर्मम हत्या के विरोध में स्थानीय शहर में कैन्डल मार्च निकाली गई। कैन्डल मार्च इनर व्हील कल्ब शेरघाटी के तत्वाधान में निकाली गई।

गया/आमस। गया जिला के प्रखंड की झरी पंचायत के बिहारी बिगहा गांव पहुंच मुखिया संघ प्रदेश संयोजक सीताराम यादव मृतकों के परिजनों से मिले। आश्रितों को अपनी ओर से आर्थिक मदद भी दी। साथ ही अधिकारियों से टोले के सभी जरूरतमंदों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। कहा आज के समय में भी टोले के महादलित परिवार उपेक्षित हैं। समुचित इलाज के अभाव में मर रहे हैं।
Aug 20 2024, 17:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
117.8k