फेसर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में सोमवार की दोपहर बेहोश हालत में एक अजीबोगरीब पक्षी गिर पड़ा मिला। जिसे देख ग्रामीण अचंभित है। पक्षी को देख लोगों की भीड़ जुट गई और सभी ने पक्षी की पहचान करने में जुट गए। किसी ने गिद्ध तो किसी ने चील बताया। लेकिन कुछ बुजुर्गों ने बताया कि यह अलग प्रजाति की पक्षी है। बेहोश हालत में छटपटाते देख पक्षी को स्थानीय लोगों ने इलाज भी किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से वन विभाग तक पहुंचाने का प्रयास किया, ताकि उसे रेस्क्यू कर जान बचाई जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि सावन का पवित्र मन है। इस माह में किसी भी जीव का जान खतरे में होना हमारा धर्म बनता है कि उसे बचाया जा सके। उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारी से जिसकी हालात देखने की मांग की है।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र पाण्डेय
मखदुमपुर में मिला अजीबोगरीब पक्षी देख के लोग हैरान
![]()



औरंगाबाद से धीरेन्द्र पाण्डेय
औरंगाबाद जिला के गोह में करंट की चपेट में आने से सोमवार की सुबह एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना को गोह प्रखंड के देवकुंड थाना क्षेत्र के दुलार बिगहा गांव की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय रमुना यादव के 58 वर्ष के पुत्र ललन यादव के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते हैं देवकुंड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुड़ गई। घटना के संबंध में परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की सुबह ललन यादव गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर दक्षिण दिशा की ओर शौच करने के लिए निकले थे, काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोज भी शुरू किया तो पता चला कि गांव के ट्रांसफार्मर के समीप अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। इसके बाद अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुत्र ऋतिक कुमार, पुत्री श्वेता कुमारी, पत्नी मूला देवी का रो रो कर बुरा हाल है। देवकुंड थाना अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदा अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जानकारी दे दे की मृतक की किसान थे, और खेती बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।
Aug 06 2024, 17:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
23.4k