कारगिल विजय दिवस के 25वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम का किया गया आयोजन,वीरों तथा उनके परिवारजनों को किया गया सम्मानित
![]()
* पटना, 25 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार द्वारा आईएमए हॉल में कारगिल विजय दिवस के 25वीं वर्षगांठ के पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीरों तथा उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सैकड़ों युवाओं के साथ कारगिल चौक स्मारक तक मशाल के साथ पहुंचे और दीप प्रज्वलित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आईएमए हॉल से कारगिल चौक तक भारत माता की जय और वंदे भारत के नारों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति का हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्राट चौधरी ने कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले सभी सैनिकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता जी पाकिस्तान के साथ हुए सभी युद्धों में भाग लिया और मुझे गर्व है कि मैं एक सैनिक परिवार का सदस्य हूं। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों ने जिस प्रकार अपना शौर्य दिखाया उससे समस्त देशवासी गौरवान्वित होते है। उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सदैव राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से कार्य करती है। ऐसी भावना किसी अन्य पार्टी में नहीं मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सर्वप्रथम देश और देश का सम्मान होता है। उन्होंने कारगिल युद्ध की विजयगाथा को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया। सभी नौजवानों से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश के लिए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा शहीदों के सम्मान से कभी समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आज देश का डंका पूरे विश्व मे बज रहा है। आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का साफ विचार है कि अगर पाकिस्तान के तरफ से बंदूक की गोली छूटे तो इधर से तोप का गोला छूटना चाहिए। यह भारत ने कर के भी दिखाया है। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन युद्ध की भी चर्चा की। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने कारगिल विजय दिवस में जाबांज सैनिकों के पराक्रम पर प्रकाश डाला और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कारगिल युद्ध की विजयगाथा को पाठ्यक्रम में शामिल करने का आग्रह किया। श्री मिश्रा ने बताया कि सभी जिला केंद्रों पर कारगिल विजय के अवसर पर भाजयुमो कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कारगिल युद्ध के हमारे वीर सैनिकों, शहीदों के प्रति सम्मान करना और वर्तमान युवा पीढ़ी से कारगिल युद्ध के दौरान सेना के जवानों के शौर्य और पराक्रम से अवगत कराना। शहीद रामनाथ पांडेय, शहीद कल्याण सिंह, शहीद राजननंदन पोद्दार, शहीद रामेश्वर राम सहित दर्जनों शहीद के परिवारजनों तथा कारगिल युद्ध के वीर जवानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक आशुतोष शाही, महिला मोर्चा प्रभारी सजल झा, सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, भाजयुमो पटना महानगर अध्यक्ष मयंक जायसवाल आदि उपस्थित रहें।

* डेस्क : केन्द्र सरकार द्वारा इस बजट में भी बिहार को विशेष दर्जा नहीं दिया गया है। हालांकि केन्द्र सरकार ने 2600 करोड़ की बड़ी राशि बिहार को दी है। वहीं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने को लेकर विपक्ष प्रदेश की एनडीए सरकार और खासकर सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर है। पहले आज दिल्ली से पटना लौटते ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। वहीं अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस मामले को लेकर सीएम पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव आज पटना लौटे और पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए ने कहा कि हम लोगों को पहले से ही पता था बीजेपी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नही देगी। यह लोग केवल धोखा देना जानते हैं। जदयू भी केवल नौटंकी कर रही है कि विशेष राज्य के दर्जे को लेकर के यह लोग मांग करते हैं। लेकिन सच्चाई है कि ये लोग् सरकार में है और जदयू के वजह से ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। कहा कि विशेष राज्य के दर्जे को लेकर भाजपा शुरू से मन बनाई हुई है नहीं देंगे और यह जनता दल यूनाइटेड भी जानती है। तेजस्वी ने कहा कि हम लोगों को पुरानी मांग रही है विशेष राज्य के दर्जे को लेकर। इसमें कोई भी संशोधन करने की जरुरत है तो संशोधन किया जाए। सच्चाई यह है कि कोई भी इंटरेस्ट इसमें भारत सरकार दिखाने का काम नहीं करती है। बहुत सारे संशोधन हुए हैं यह सिर्फ मामूली साथ संशोधन करना है। बिहार को देना चाहिए लेकिन यह लोग सिर्फ ठगने का काम कर रहे हैं। जनता के दिल में हम हैं आप लोग सब जान रहे हैं। 15 अगस्त से हम लोग जनता के बीच जा रहे हैं और जनता के बीच जाने से पहले थोड़ा हमको फिट होना था। पटना से मनीष प्रसाद
पटना: उप मुख्यमंत्री सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बीजेपी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया जिसमें मंत्री रेणु देवी ,एमएलसी संजय मयूख सहित अन्य नेता मौजूद रहे । सम्राट चौधरी ने कहा पीएम मोदी ने बिहार जैसे गरीब राज्य को अपना भरपूर सहयोग दिया जब जब एनडीए की सरकार बनी बिहार को विशेष सहायता दी। वर्ष 14 -- 15 में पीएम मोदी ने विशेष सहायता दी थी।कल बजट में 12.5 हजार करोड़ बाढ़ से सहायता के लिए 2 एक्सप्रेसवे पहले से स्वकृत थे और तीन नए एक्सप्रेसवे बनाया जायेगा बोध गया से वैशाली , पटना से पूर्णिया नया ग्रीन फील्ड की मंजूरी मिली ,4 एयरपोर्ट का निर्माण के लिए मंजूरी और कई मेडिकल कालेज की मजूरी मिली है ।कांग्रेस पार्टी विकाश विरोधी है ।कांग्रेस ने विकास किया होता तो दूसरी पार्टी को विकास के लिए नही सोचना पड़ता। आरजेडी वो जनता दल की सरकार रही जिसे 4 हजार करोड़ बाजपेई जी की सरकार ने दी लेकिन उसे खर्च नही किया ,बाद में एनडीए की सरकार ने राशि खर्च की । आज इतना महत्वपूर्ण कानून बने लेकिन राजद के लोग उससे बाहर रहे ,ये लोग विकाश विरोधी हैं ,अपराध को संरक्षण देने वाले लोग हैं। केंद्र ने बिहार को विशेष आर्थिक सहयोग की है ,नेपाल के साथ मिल कर डैम बनाने की पहल की जा रही है। पटना से मनीष
टना से मनीष
Jul 26 2024, 11:31
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.6k