महापौर के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण, बताई एक वर्ष की उपलब्धियां
![]()
गाजियाबाद। नगर निगम के इस कार्यकाल को एक वर्ष पूर्ण हो गया। अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए सुनीता दयाल 2 लाख 87 हजार 656 वोटों के अन्तर से प्रचंड बहुमत से विजयी हुई थीं।
आज कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर महापौर सुनीता दयाल ने अपनी उपलब्धियों को सामने रखा।
महापौर सुनीता दयाल ने दावा किया कि उन्होंने कार्यभार संभालते हुए स्वच्छता, सुचिता, पारदर्शिता एवं सभी के सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया था जिस पर वह खरी उतरी हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से उनके कार्यकाल में गाजियाबाद नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के अंदर प्रथम स्थान एवं भारत में 19 वां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भी नगर निगम ने जनता के सभी विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया है।
उन्होंने बताया कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि महानगर के भूमाफियाओं की कमर तोड़ने की रही है। उन्होंने खुद खड़े होकर अब तक कई सौ करोड़ की नगर निगम की जमीन भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त करा चुकी हैं। उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मेयर सुनीता दयाल के मुताबिक उन्होंने दिल्ली के कूड़े को भी अपने शहर में आने से रोका, सभी वार्डो में एक समान विकास कार्य करवाए। सदन में सभी का सम्मान बना कर रखा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम में बहुत से कार्यों को पारदर्शिता के साथ नियमित करने का प्रयास किया, जिसका नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक व सभी अधिकारियों ने सहयोग एवं स्वागत भी किया।
महापौर सुनीता दयाल का कहना है कि नगर निगम ने उनके कार्यकाल में आय वृद्धि, विकास कार्य, वाडौं की सफाई, कूड़ा संग्रह का कार्य, वाहनों की आपूर्ति, सिंगल यूज प्लास्टिक बैन, जलापूर्ति, ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करना, पार्कों के सौन्दर्यकरण, प्रकाश व्यवस्था आदि में शहर को विकास की और अग्रसित किया है।
मेयर सुनीता दयाल की खास बात यह है कि शहर के किसी भी वार्ड से शिकायत प्राप्त होने पर महापौर स्वयं मौके पर पहुँचकर निरीक्षण करती है और उसे मौके पर निस्तारित कराती हैं। शहर के लिए नासूर बनी सीवरेज समस्या को उन्होंने शत-प्रतिशत टीक कराया। शहर की गड्ढायुक्त सड़कों की समस्या से निजात पाने के लिए महापौर ने शहर के सभी जोनों में गड्ढ़ा भरने हेतु एक टीम बनाकर दस्ता चलाया है, जो सड़कों पर होने वाले छोटे व बड़ो गड्ढों को नियमित भरा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि शहर हित में कुछ बड़ी योजनाओं पर कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका कार्य आगामी माह माह जून के बाद से शुरू किया जायेगा।










May 28 2024, 11:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.6k