केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की हुई बैठक, विभिन्न आवश्यकताओं के विषय में हुई चर्चा
औरंगाबाद : आज शुक्रवार 3 मई को केंद्रीय विद्यालय औरंगाबाद में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एस डी सी श्वेता प्रियदर्शी ने बतौर विद्यालय प्रबंधन समिति नामित अध्यक्ष एवं जमील मिराज एस डी सी औरंगाबाद ने बतौर अल्पसंख्यक सदस्य के रूप में भाग लिया।
![]()
प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों में केंद्रीय विद्यालय औरंगाबाद के प्राचार्य अशोक वास्तव जी, रविंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, श्रवण कुमार सांस्कृतिक सदस्य के रूप में , अभिभावक सदस्य के रूप में मनोज पासवान उपस्थित रहे।
बैठक के अंदर विद्यालय के विभिन्न उपलब्धियां का विवरण प्राचार्य महोदय द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात नामित अध्यक्ष के समक्ष विद्यालय की विभिन्न आवश्यकताओं के विषय में यथा विद्यालय को अमृत जलधारसे जोड़ना , शौचालय की समस्या, विद्यालय के बुनियादी ढांचे के विकास की आवश्यकताओं को प्रस्तुत किया गया। इनमें से सभी समस्याओं को सुनते हुए अध्यक्ष द्वारा सभी के समाधानों के विषय में विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य सदस्यों को विश्वास दिलवाया। तथा समस्याओं से संबंधित एक रिपोर्ट को बनाकर उचित माध्यम से शीघ्र ही समाधान करने का मार्ग प्रदर्शित किया गया।
अध्यक्ष द्वारा यह दोहराया गया कि विद्यालय की सभी जरूरतों के पूरा होने पर ही विद्यार्थियों का पूर्ण विकास संभव है। अतः इन सभी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। विद्यालय के छात्रों के स्वास्थ्य जांच के लिए शीघ्र ही एक स्वास्थ्य जांच शिविर विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र










औरंगाबाद: जिले के नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर मुहल्ले में सोमवार की रात एक विवाहिता की हत्या गला दबाकर कर दी गई। मृतका की पहचान शाहपुर मुहल्ला वार्ड नंबर- 14 निवासी अनुराग कुमार की पत्नी चंचला देवी के रूप में हुई। मृतका के एक बेटे व एक बेटी है। पति हैदराबाद में प्राईवेट कंपनी में काम करते थे, घटना की सूचना मिलते ही फ्लाइट से सुबह तक अपने घर पहुंचें। पति ने बताया कि उन्हे सूचना रात को दो बजे मिली कि उनकी पत्नी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह घर पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। नगर थाना की पुलिस भी पहुंची और छानबीन में जुट गई। पति ने बताया कि गले में चोट के निशान थे। पता चला कि चंचला का झगड़ा कई दिनों से अपने देवर आशुतोष कुमार व देवरानी सुधा देवी के साथ चल रहा था। आस-पड़ोस में रह रहे लोगों ने बताया कि सोमवार की रात दस बजे से 12 बजे तक घर में झगड़ा होने की आवाज सुनाई दे रहा था। रोने चिल्लाने की भी आवाज आ रही थी, लेकिन दरवाजा बंद के कारण कोई उनके घर में नहीं पहुच पाया। मृतका के मायके से पहुंचे भाई मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सोमवार की रात 12 बजे सूचना मिली कि बहन चंचला की मौत हो गई है। सुबह अपने बहन के घर शाहपुर पहुंचे तो देखा कि बहन फांसी के फंदे से लटकी थी। सूचना पर नगर थाना की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया। मायके से पहुंचे परिजनों व मृतका के पति ने ही दाह संस्कार कराया। इधर नगर सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में मृतका के भाई मृत्युंजय कुमार के द्वारा लिखित थाने में आवेदन दिया गया है, जिसमें मृतका के देव आशुतोष कुमार, देवरानी सुधा देवी एवं ससुर अनिल प्रसाद एवं सास सुशीला देवी को आरोपित बनाया गया है। इसमें कहा गया है कि देवर देवरानी से झगड़ा हुई और इसी बात को लेकर मारपीट कर गले दबाकर हत्या कर दी गई। शव को साक्ष्य छुपाने के उदेश्य से फांसी के फंदे से लटका दिया गया। इस मामले में पुलिस अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करेगी। औरंगाबाद से धीरेन्द्र

May 03 2024, 21:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
24.7k