आजमगढ़ : खेदूपुर गांव में आज कलश यात्रा से शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
संतोष कुमार मिश्र ,बूढ़नपुर (आजमगढ) ।बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के खेदूपुर गांव में आज से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई है। आज 551 लोगों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई है। जिसमें पूरे क्षेत्र की महिलाएं व पुरुषों व छोटी छोटी लड़कियों ने कलश यात्रा में भाग लिया है।
वही यज्ञ के आयोजक सत्य नारायण मिश्र ने बताया कि क्षेत्र वासी लोगों के सहयोग से यह यज्ञ होने जा रही है। रोजाना सुबह, शाम अयोध्या से पधारे कथा वाचक श्री राम कृष्ण जी महाराज द्वारा श्री राम के कथा कही जाएगी। आज सुबह से ही कलश यात्रा निकाली गई है। कलश यात्रा खेदूपुर गांव से बाबा पौहारी जी स्थान तक निकाली गई है। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आज 25 अप्रैल से शुरू हुई है। जिसकी हवन व पूर्णाहूति 1 मई को की जाएगी। क्योंकि धर्म शास्त्र में कहा गया है कि। धर्म के सामान कोई पुण्य नहीं होता है। अधर्म सामान कोई पाप नहीं होता है। इंसान अच्छे कर्म करके देवता बन सकता है। वही बुरे कर्म करके वह राक्षस बन सकता है।
कलयुग में सिर्फ राम नाम का सुमिरन ध्यान करने से सारे पाप कट जाते है। इंसान के शरीर से जिस दिन पुण्य खत्म हो जाता है। उसी दिन उसका विनाश हो जाता है। इस मौके पर राजेश मिश्र, दिनेश मिश्र, रमेश, सहित अन्य लोग मौजूद रहे


 
						













 
 






 
 
 
  
  
 
 के एम उपाध्याय ,निजामाबाद (आजमगढ़)। राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति योग्यता आधारित परीक्षा 2024 में कंपोजिट विद्यालय धनियाकुंडी का छात्र ने अपना परचम लहराया है। उसने 14 वीं रैंक लाकर जिÞले का नाम रोशन किया है। इसे प्रतिमाह इण्टर तक 1000 रुपया छात्र वृत्ति मिलेगी।
के एम उपाध्याय ,निजामाबाद (आजमगढ़)। राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति योग्यता आधारित परीक्षा 2024 में कंपोजिट विद्यालय धनियाकुंडी का छात्र ने अपना परचम लहराया है। उसने 14 वीं रैंक लाकर जिÞले का नाम रोशन किया है। इसे प्रतिमाह इण्टर तक 1000 रुपया छात्र वृत्ति मिलेगी।
   
 
Apr 26 2024, 18:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.9k