बेरोजगारी और विकास को लेकर हमने अपने वोट का चयन किया
अंकुर सैनी,सहारनपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। दोपहर 3 बजे तक 53.31% मतदान हुआ। वोटर्स का कहना है कि हमारा और कोई मुद्दा नहीं है। बेरोजगारी और विकास को लेकर हमने अपने वोट का चयन किया है।
वहीं, एक वोटर ने बताया कि अंबाला रोड गुरु नानक इंटर कॉलेज की बूथ नंबर-117 की EVM खराब हुई है। इंतजार कर रहे हैं कि EVM ठीक हो जाए तो वोट डालें। खेमका सदन मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 169 और बूथ संख्या 173 पर EVM मशीन खराब हुई। ऐसे में वोटिंग शुरू होने के दो घंटे में 3 जगह से EVM खराब होने की शिकायत मिली।
इमरान मसूद ने अंबाला रोड स्थित पीएनटी सेंटर पर वोट डाला। इमरान मसूद ने कहा- यह लोकतंत्र का महापर्व है। जिसमें हर नागरिक को डालना चाहिए। मैंने भी अपने मत का प्रयोग किया है। फिलहाल प्रशासन निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने में लगा है। आगे का पता नहीं।
वोट डालने के बाद भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा ने कहा- आज दिन की शुरुआत भगवान की पूजा पाठ के बाद वोट डालकर की है। यह लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें सभी लोगों को हिस्सेदारी लेनी चाहिए और अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। ऐसे लोगों का साथ दें जो संविधान का पालन करते हों।
भाजपा से राघव लखनपाल कैंडिडेट हैं। कांग्रेस से इमरान मसूद मैदान में है। 18.51 लाख वोटर मतदान करेंगे। सहारनपुर लोकसभा सीट में कुल 2708 मतदान स्थल बनाए गए है। जिनमें 867 मतदान केंद्रों पर 1926 मतदेय स्थल बनाए गए है। जिनमें से 1380 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील चिह्नित किए गए है। इन सीटों पर 9,74,625 पुरुष और 8,69,478 महिलाएं मतदाता है। नए मतदाता 1,41,477 है। जिनमें पहली बार वोट करने वाले 28,875 है।
बाइट : इमरान मसूद (कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी)
बाइट : राघव लखनपाल शर्मा (बीजेपी प्रत्याशी)
Apr 23 2024, 10:25