रामनवमी 2024 का हुआ भव्य एवं शांतिपूर्ण समापन,उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने हजारीबाग वासियों का जताया आभार
हज़ारिबाग: रामनवमी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर उपायुक्त ने जिलेवासियों एवं सभी अखाड़ों के सदस्यों को दिया धन्यवाद।
मीडिया ने अपनी जिम्मेदारी को निभाया,शांति समिति के तमाम सदस्यों का दिल से आभार: डीसी।
आईजी, डीआईजी के गाइडेंस और उपायुक्त महोदया के अनुभव के कारण शांतिपूर्ण रामनवमी का समापन हुआ: एसपी।
प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट,पुलिस बल, महासमिति,शांतिमित्र सभी का योगदान उल्लेखनीय: उपायुक्त/एसपी।
महासमिति के द्वारा उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक को सम्मान स्वरूप दिया तलवार।
जिला में रामनवमी 2024 शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर आईजी डॉ माइकल राज ने हजारीबाग के समस्त जनता को धन्यवाद दिया,उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के बेहतर कॉर्डिनेशन को सफलता मूल मंत्र बताया। मौके पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त नैन्सी सहाय ने जिलेवासियों को धन्यवाद दिया है। उपायुक्त ने कहा कि इस बार हजारीबाग वासियों ने मिसाल कायम किया है,सभी को दिल से आभार। पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों,अन्य जिलों से आए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, कर्मियों, विद्युत विभाग, नगर निगम एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तमाम लोगों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि अथक प्रयास और पूरी तत्परता के साथ सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। मीडिया को धन्यवाद देते हुए उपायुक्त ने कहा सभी ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सही सूचनाओ को आमजन तक पहुंचाया।
पुलिस अधीक्षक ने भी ऐतिहासिक रामनवमी पर्व के सफल आयोजन पर उन्होंने कहा कि तमाम जिले वासियों के सहयोग,अनुशासन से प्रभावित हूं। सभी मीडिया कर्मी,पुलिस प्रशासन ने भी इस ऐतिहासिक पर्व को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी सभी को आभार। उन्होंने शांति समिति, शांति मित्र,अखड़ा समिति, सद्भावना समिति, संरक्षण समिति,महासमिति* के तमाम सदस्यों और विभिन्न धर्मों के प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से यह सम्भव हो पाया है।
इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताया कि आगे भी इसी तरह जनता और मीडिया का सहयोग मिलता रहेगा।
Apr 21 2024, 15:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k