रामनवमी पर राममय रांची : रामनवमी पर रांची के इस इलाके से निकलेगा विश्व का सबसे बड़ा महावीरी पताका
![]()
रांची: रामनवमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पूरे देश के लोग 17 अप्रैल यानी आज के जुलूस में शामिल होने की उत्सुकता बढ़ी हुई हैं। इसको लेकर हर कोई भगवान राम और महावीर हनुमान के नाम का झंडा लेने की होड़ है। कुछ ऐसा ही माहौल रांची में देखने को मिला जहा रांची के धुर्वा इलाके में विश्व का सबसे बड़ा हनुमान झंडा जो कि करीब 1501 मी का।
![]()
रांची की रामनवमी काफी प्रसिद्ध है। इस बार अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिमा होने के बाद लोगों ने रांची में भी खास बनाने के लिए धुर्वा स्थित शिव मंदिर रामनवमी पूजा समिति द्वारा 1501 मीटर का झंडा बनाया गया। समिति का कहना है कि ये महावीरी पताका देश का सबसे बड़ा झंडा है।
समिति के सदस्य रंजन कुमार ने बताया कि इस झंडा को बनाने में करीब चार से पांच महीने की मेहनत के बाद ये तैयार हो पाया है। उन्होंने बताया कि इस झंडे को बनाने में प्रतिदिन 15 से 20 लोग काम कर रहे थे तब जाकर समय पर झंडा पूरा हो पाया है और इसमें करीब एक से डेढ़ लाख रुपए की लागत लग जाती है।
पिछले वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर इसी समिति के द्वारा देश का सबसे बड़ा झंडा अपने जुलूस में शामिल किया था, जो 1100 मीटर का था।
शिव मंदिर रामनवमी पूजा समिति की एक और खास बात यह है कि इसको बनाने में ना तो कोई राजनीतिक दल का सहयोग है और ना ही किसी संस्था का सहयोग है सहयोग है तो बस इस मोहल्ले के लोगों की।
इस मोहल्ले के महिलाओ युवाओं और बच्चों के सहयोग से इन्होंने इस तरह के कारनामे कर दिखाए हैं। इस तरह का सबसे बड़ा झंडा के निर्माण को लेकर समिति के लोगों में काफी उत्साह है।











Apr 18 2024, 14:10
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.3k