21 अप्रैल को जेएमएम का रांची में होगा ‘उलगुलान महारैली' पार्टी की बैठक में पहली बार शामिल हुई कल्पना

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य में अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में ‘उलगुलान महारैली' के साथ करेगा।
जेएमएम के इस महारैली को सफल बनाने के लिए जेएमएम के केंद्रीय कार्यालय में जिला के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। जिसमे 7 जिला के पदाधिकारी शामिल हुए। वही इस बैठक में पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी समलित हुई।
वहीं कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत जी अभी जेल के अंदर है, आपकी ताकत से ही वह मजबूती के साथ संघर्ष कर रहे हैं। यही ताकत रैली और चुनाव में भी दिखनी चाहिए। यहां से दिल्ली तक इसकी आवाज पहुंचनी चाहिए ताकि बता दे कि झारखंड झुकेगा नही,,,
जेएमएम के द्वारा रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय रैली आयोजन किया जा रहा है जिसमे पूरे राज्य से जेएमएम के विधायक से लेकर कार्यकर्ताओं का जुटान होगा।
वही इस रैली में देश भर के इंडिया गठबंधन के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। इसके माध्यम से इंडिया गठबंधन के लोग, होने वाले लोकसभा के लिए एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे।


 
						











 
   
   
   
   
   
 *लोकसभा चुनाव में 14 सीटो पर जीत की बन रही रणनीति*
*लोकसभा चुनाव में 14 सीटो पर जीत की बन रही रणनीति* 
 
Apr 06 2024, 20:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.0k