भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रांची में लगाया युवा चौपाल, राज्य में जेएसएससी CGL पेपर लीक के बारे में चर्चा हुई
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेत्तृत्व में युवा चौपाल कार्यकर्म का आयोजन रांची के दो स्थानों तिरिल आश्रम धुर्वा और किशोरगंज में किया गया। जहां युवाओं को केंद्र सरकार के विकाश कार्यों को बताया गया साथ ही साथ राज्य में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक के बारे में बताया गया।
मौके पर अमर कुमार बाउरी ने कहा की आज देश का युवा अपने आपको नरेन्द्र मोदी जी के विकाश कार्यों और सुशासन के साथ जुड़ा महसूस करता है। मोदी जी जब से देश के प्रधानमंत्री बने है तब से लगातार देश की सबसे कमजोर और पिछड़ी आबादी कैसे आगे बड़े इसके लिए कार्य कर रहे हैं। मोदी जी ने सभी ऐतिहासिक और जरूरी कार्यों को पुरा किया है। इसीलिए मोदी के साथ पुरा देश मजबूती से हर समय खड़ा है। आगामी चुनावो में भी इसका परिणाम आपको देखने को मिलेगा और पूरे देश में मोदी के नेत्तृत्व में एनडीए की पूर्ण बहुमत के साथ 400 से अधिक सीटों पर विजय बनेगा।
मौके पर मुख्यरुप से बरकठा विधायक अमित यादव , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति रमेश सिंह, युवा मोर्चा प्रभारी विनय जायसवाल, महानगर अध्यक्ष वरूण साहू, राजू सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सूर्य प्रभात, रूपेश सिंन्हा, सहित सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए।













Feb 28 2024, 10:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.8k